एक्सप्लोरर

आर्थिक तंगी के कारण फीस न दे पाने वालों छात्रों के लिए कॉलेज ने अपनाया ये खास तरीका, नारियल से है ये कनेक्शन

बाली के एक कॉलेज ने आर्थिक तंगी के शिकार छात्रों की मदद के लिए अनोखा तरीका अपनाया है.उसने शिक्षा शुल्क अदा नहीं कर पानेवाले छात्रों को नारियल और प्राकृितक उत्पाद लाने को कहा है.

आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा शुल्क दे पाने में असमर्थ छात्रों को इंडोनेशिया में बाली के एक कॉलेज ने अनोखा विकल्प दिया है. होटल उद्योग से जुड़े एक कॉलेज ने छात्रों को अपना शुल्क नारियल और दूसरे अन्य प्राकृतिक प्रोडक्ट्स की शक्ल में देने की इजाजत दी है.

शिक्षा शुल्क के लिए नारियल देने का मिला विकल्प

वीनस वन एकेडमी की शुल्क अदा करने में अक्षम छात्रों के लिए मदद करने की पहल अनोखी है. संस्थान के एक कर्मचारी वयन पसेक ने स्थानीय मीडिया बाली पुष्पा न्यूज को बताया कि प्राकृतिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुद्ध नारियल तेल की फसल उपजाने के लिए किया जाएगा. उन्होंने कहा, "पहले हमने शिक्षा शुल्क को किश्तों में देने का कार्यक्रम शुरू किया, लेकिन अब हम पहले की तुलना में ज्यादा लचीले हो गए हैं. कोरोना वायरस महामारी के कारण हमने नरम नीति अपनाई है. हम शुद्ध नारियल तेल का उत्पादन करते हैं, इसलिए छात्र अपना परीक्षा शुल्क नारियल लाकर दे सकते हैं."

आर्थिक तंगी के कारण असमर्थ छात्रों की अनूठी मदद 

दि बाली सन के मुताबिक, कॉलेज शुल्क की अदायगी के लिए अन्य प्राकृतिक उत्पाद जैसे मोरिंगा के पत्ते और गोटू कोला के पत्तों को स्वीकार कर रहा है. इसका इस्तेमाल साबुन जैसे उत्पादों को बनाने में किया जाता है. छात्र अपने प्राकृतिक उत्पाद को उद्यमिता कौशल बढ़ाने के लिए दोबारा बेच भी सकते हैं. वयन पसेक ने कहा, "हमें छात्रों को अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों को अनुकूल बनाने के लिए शिक्षित करना है. जब महामारी खत्म हो जाएगी, तो छात्र किसी आम कामगार से ज्यादा दक्ष होंगे." कॉलेज चालू रहने के लिए अधिकारियों ने कई तरह के स्वास्थ्य और सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल को महामारी के दौरान लागू किया था. प्रोटोकॉल के तहत छात्रों को हर शिफ्ट के वक्त सीमित संख्या में आने और रोजाना तापमान चेक करने को कहा गया था.

चुनावी नतीजों से पहले आधी रात को ट्रंप ने देश को किया संबोधित, वोटों की गिनती में धांधली को लेकर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Bigg Boss Season 14: मिलिए कंटेस्टेंट अली गोनी से, घर में क्या बना पाएंगे अपनी अलग पहचान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget