एक्सप्लोरर

Kim Jong Un met Putin: किम जोंग-उन और पुतिन के साथ आने से क्यों घबराया अमेरिका, आखिर क्या प्लान बना रहे हैं दो बड़े 'तानाशाह' 

Kim Jong Putin Relation: रूस और उत्तर कोरिया दोनों देशों पर दुनिया की अधिकांश देशों ने पाबंदी लगा रखी है. दोनों देश के नेता बैठक कर रहे हैं और रक्षा सौदों पर समझौते की उम्मीद जताई जा रही है.

Kim Jong Un Russia Visit: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रूस के दौरे पर हैं. यहां वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर के साथ मुलाकात करने गए हैं. दोनों देशों के नेता लंबे से समय से अपने देश से बाहर नहीं निकले हैं. एक तरफ रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन युद्ध की वजह से देश से बाहर जाने से बचते रहे हैं. दूसरी तरफ किम जोंग उन भी कोरोना महामारी के बाद पहली बार दूसरे देश की यात्रा पर निकले हैं.

उत्तर कोरिया न्यूज़ एजेंसी ने जानकारी दी है कि पुतिन और किम जोंग उन ने मुलाकात कर ली है. दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब उत्तर कोरिया ने बुधवार(13 सितंबर) की सुबह पूर्वी सागर (जापान सागर) में दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, यह पहली बार है जब देश ने किम के देश से बाहर रहने के दौरान मिसाइलें दागी हैं.

किम जोंग उन के रूस दौरे के पीछे की वजह क्या है?

दरअसल किम जोंग उन के रूस दौरे से दोनों देशों के हित साधते दिख रहे हैं. बीबीसी ने बताया है कि अमेरिका को संदेह है जिस तरह यूक्रेन युद्ध लंबा खींच रहा है, रूस ने नए विकल्प तलाशने शुरू कर दिए है. इसी क्रम में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रूस के दौरे पर हैं, क्योंकि उत्तर कोरिया रक्षा हथियार का व्यापक तौर से उत्पादन करता है. हालांकि उत्तर कोरिया में हथियारों के उत्पादन की सटीक जानकारी का पता लगा पाना मुश्किल है. 

वहीं दूसरी ओर उत्तर कोरिया खाद्यान की कमी से जूझ रहा है. बीबीसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस उत्तर कोरिया की खाद्य जरूरतों को पूरा करने के बदले न्यूक्लीयर पनडुब्बियां मांग सकता है. दोनों देशों के मौजूदा संबंध अन्योन्याश्रय(आपसी निर्भरता वाले संबंध) हैं.

दोनों देशों के नेताओं के 'दोस्ती' की वजह?

उत्तर कोरिया और रूस के नेता के बीच कुछ समानताएं हैं और जाहिर है समानताएं एक दूसरे को करीब लाती हैं. एक वजह तो ये है कि दोनों देशों के पास वो चीजें हैं जो एक-दूसरे को चाहिए. दूसरा ये कि दोनों के दुश्मन लगभग एक ही हैं. जैसे पश्चिम के देशों ने रूस और उत्तर कोरिया दोनों ही देशों पर कई पाबंदियां लगा रखी है. दोनों ही देशों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दरकिनार किया गया है. इसके अलावा दोनों देश चीन के करीबी देशों में से एक है. उत्तर कोरिया भी अपनी निर्भरताओं के लिए चीन पर काफी हद तक आश्रित है, दूसरी तरफ रूस और चीन के संबंध जगजाहिर हैं. 

ये भी पढ़ें:

नॉर्थ कोरिया के हथियार कैसे यूक्रेन में मचा सकती है तबाही? समझें पुतिन का पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget