एक्सप्लोरर

पोप फ्रांसिस का उत्तराधिकारी कौन? इन नामों पर हो रही चर्चा, जानें किसकी दावेदारी मजबूत

Pope Francis Death: पोप फ्रांसिस के निधन के बाद अगले कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसके लिए कई प्रमुख कार्डिनल्स को संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है.

Pope Francis Death News: कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में सोमवार (21 अप्रैल 2025) को निधन हो गया. कार्डिनल केविन फेरेल ने उनके निधन की पुष्टि की. एक दिन पहले पोप ने वेटिकन के दो अधिकारियों से मुलाकात की और शुभचिंतकों को उनकी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. पोप फ्रांसिस के निधन के बाद अब उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसके लिए कई प्रमुख कार्डिनल्स को संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है.

उत्तराधिकारी के रेस में ये नाम सबसे आगे

पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के रेस में कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन का नाम सबसे आगे माना जा रहा है. इटली के रहने वाले पिएत्रो पिछले एक दशक से पोप फ्रांसिस के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से रहे हैं. 70 वर्षीय पिएत्रो 2013 से बतौर गृह सचिव (सेक्रेटरी ऑफ स्टेट) वेटिकन की कूटनीति और प्रशासन का नेतृत्व कर रहे हैं. वैश्विक कूटनीतिक में उनकी भूमिका और वेटिकन के क्यूरिया में उनका अनुभव उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है.

कार्डिनल पीटर एर्दो और पीटर टर्कसन

हंगरी के रहने वाले कार्डिनल पीटर एर्दो को भी पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है. वे यूरोप के बिशप सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. इनके पास अभी एस्ज्टरगोम-बुडापेस्ट के आर्चबिशप का पद है. घाना के कार्डिनल पीटर टर्कसन का भी नाम पोप का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. वह न्याय और शांति के लिए बने परिषद के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं.

कार्डिनल लुइस टैगले समेत ये नाम भी रेस में

पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के रूप में कार्डिनल लुइस एंटोनियो टैगले का भी नाम है, जो फिलीपींस के रहने वाले हैं. उनकी सामाजिक न्याय और गरीबों के प्रति प्रतिबद्धता फ्रांसिस की विचारधारा से मेल खाती है. वह गैर-यूरोपीय पोप के रूप में एक मजबूत दावेदार हैं. इटली के रहने वाले कार्डिनल मातेओ ज़ुप्पी भी इस रेस में आगे हैं. जुप्पी बोलोग्ना के आर्चबिशप और सेंट एगिडियो समुदाय के प्रमुख सदस्य हैं. वह सामाजिक कार्यों और शांति मध्यस्ता में सक्रिय रहे हैं. 

कार्डिनल रेमंड लियो बर्क भी पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी की रेस में आगे हैं. उन्हें पोप बेनेडिक्ट XVI ने साल 2010 में कार्डियल बनाया था. इसके अलावा गेरहार्ड मुलर, एंजेलो स्कोला, एंजेलो बैग्नास्को और रॉबर्ट सारा भी पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget