एक्सप्लोरर

Corona महामारी का अंत नहीं Omicron, फिर से रूप बदल सकता है कोविड, WHO ने दी चेतावनी

Covid-19: WHO के महानिदेशक Tedros Adhanom Ghebreyesus ने कहा है कि ओमिक्रोन के बाद भी कोरोना के नए वेरिएंट सामने आ सकते हैं.

WHO on Omicron: कोरोना महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है. दुनिया भर के कई देशों में ओमिक्रोन (Omicron Variant) से संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ओमिक्रोन वेरिएंट इस महामारी का अंत नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि कोरोना महामारी फिर अपना रूप बदल सकता है इसलिए लोगों को महामारी के प्रति अभी पूरी सावधानी बरतनी चाहिए. टीकाकरण (Vaccination) को लेकर पूरी दुनिया को और गंभीरता के साथ पहल करने की जरूरत है. लोगों को टीकाकरण कराने पर जोर के साथ साथ मास्क पहनने की अनिवार्यता पर भी ध्यान देने की जरूरत है.

ओमिक्रोन महामारी का अंत नहीं

दुनियाभर में कोरोना के करीब 23 लाख केस सामने आ रहे हैं. वहीं सिर्फ भारत में रोजाना करीब तीन लाख संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं. रंग बदलते कोरोना को लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) कोरोना का अंत नहीं है. आगे और भी ऐसे वेरिएंट सामने आ सकते हैं.

WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा है कि ओमिक्रोन के बाद भी कोरोना के नए वेरिएंट सामने आ सकते हैं. यानी ये कि ओमिक्रोन का कोरोना का अंत नहीं है. आगे फिर कोरोना रंग और रूप बदल सकता है. जिससे नया वेरिएंट सामने आएगा और एक बार फिर दुनिया को मुश्किल दौर का सामना करना पड़ आता है.

ये भी पढ़ें: UAE Missile Attack: अबू धाबी पर दागी गईं दो मिसाइलों को UAE ने बीच हवा में मार गिराया, हमलावरों को कड़ी चेतावनी - वीडियो किया जारी

महामारी को लेकर पूरी दुनिया एकजुट होकर काम करे-WHO

कोरोना का खौफ बढ़ता ही जा रहा है. सिर्फ नौ हफ्ते के दौरान ओमिक्रोन ने कहर ढाया है. करीब 8 करोड़ केस सामने आ चुके हैं. ये पूरे 2020 में रिपोर्ट हुए मामलों से भी ज्यादा है. पूरी दुनिया में बीते 24 घंटों में 23 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं यानी हालात अभी भी नियंत्रण में नहीं है. WHO चीफ ने कार्यकारिणी बैठक की 150वीं सभा में कहा कि पिछले हफ्ते में हर तीन सेकेंड में 100 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. वहीं हर 12 सेकंड में एक इंसान की कोरोना से जान गई.

हालांकि चेतावनी के बीच ही WHO के महानिदेशक ने ये भी कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर का अंत इसी साल हो सकता है लेकिन सभी देशों एकजुट होकर और बेहतर रणनीति बनाने की जरूरत है. कम से कम दुनिया की 70 फीसदी आबादी को टीका लगाना होगा जबकि ये आंकड़ा अभी पचास फीसदी के आसपास है. इसलिए टीकाकरण पर अभी विशेष जोर दिए जाने की जरुरत है.

ये भी पढ़ें: Covid-19 In India: कोरोना और वैक्सीनेशन पर मनसुख मंडाविया की अहम बैठक आज, यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों के साथ करेंगे समीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget