एक्सप्लोरर

UAE Missile Attack: अबू धाबी पर दागी गईं दो मिसाइलों को UAE ने बीच हवा में मार गिराया, हमलावरों को कड़ी चेतावनी - वीडियो किया जारी

UAE Missiles: मंत्रालय ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है. रोकी गईं और नष्ट की गईं बैलिस्टिक मिसाइलों के अवशेष अबू धाबी के आसपास अलग-अलग इलाकों में गिरे.

Missiles on Abu Dhabi: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने राजधानी अबू धाबी को निशाना बनाने के लिए हूती विद्रोही समूह द्वारा दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों को सोमवार तड़के बीच में ही रोक दिया और नष्ट कर दिया. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. 

यूएई ने कहा - किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार
मंत्रालय ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है. रोकी गईं और नष्ट की गईं बैलिस्टिक मिसाइलों के अवशेष अबू धाबी के आसपास अलग-अलग इलाकों में गिरे. रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘वायु सुरक्षा प्रणाली ने हूती आतंकवादियों द्वारा सोमवार को देश की ओर दागी गईं, दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया और नष्ट कर दिया.’’ सरकारी संवाद समिति ‘डब्ल्यूएएम’ की एक खबर के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि यूएई किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए तैयार है और देश को सभी तरह के हमलों से बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं.

मंत्रालय ने जनता से केवल देश में आधिकारिक समाचार स्रोतों की जानकारी पर भरोसा करने का आह्वान किया है. यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा अबू धाबी में पेट्रोलियम डिपो और देश के प्रमुख हवाई अड्डे पर हमला करने के एक हफ्ते बाद यह हमला किया गया है.

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में 17 जनवरी की सुबह मुसाफ्फा आईसीएडी-3 क्षेत्र और अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नव निर्माण वाले क्षेत्र को निशाना बनाया था. तीन पेट्रोलियम टैंकर में हुए विस्फोट में दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए थे.

हमले के दोषियों को चेतावनी
संयुक्त अरब अमीरात ने यमन के हूती विद्रोहियों को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि निशाना बनाकर किए गए इस हमले के लिए उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. यूएई के विदेश मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘यूएई के पास इन आतंकवादी हमलों और आपराधिक कृत्यों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है.’’ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अबू धाबी में हुए हमले की शुक्रवार को कड़ी निंदा की थी और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. इस 15 सदस्यीय परिषद ने एक बयान जारी करते हुए 17 जनवरी को अबू धाबी में और सऊदी अरब में अन्य स्थानों पर हुए हमले को ‘‘भयावह आतंकवादी हमला’’ करार दिया था.

संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने 17 जनवरी के हमले के कुछ दिन बाद, खाड़ी देश में निजी ड्रोन और हल्के ‘स्पोर्ट्स’ विमानों के संचालन पर एक महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया. बयान के अनुसार, प्रतिबंध में हवाई एवं समुद्र स्थलों को भी शामिल किया गया है.

यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. यूएई, यमन में सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है, जो हूती विद्रोहियों का मुकाबला कर रहा है.

ये भी पढ़ें - UP Assembly Elections 2022: कौन है वो शख्स जिसका यूपी की मंत्री Swati Singh के साथ बातचीत का 'ऑडियो' हो रहा वायरल? अब क्यों जारी की रिकॉर्डिंग

ये भी पढ़ें - UP Election 2022: राकेश टिकैत का सरकार पर निशाना, कहा- UP में ढाई महीने हिंदू-मुस्लिम और जिन्ना का भूत रहेगा, हमें उससे बचना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget