एक्सप्लोरर

Thailand: कौन हैं थाईलैंड के पिटा लिमजारोएनराट, जो बनने जा रहे हैं देश के अगले प्रधानमंत्री

Thailand Election Result: पिटा लिमजारोएनराट का जन्म 5 सितंबर, 1980 को बैंकॉक में हुआ था. वह एक प्रभावशाली परिवार से आते हैं. उनके पिता और चाचा दोनों ही थाई सरकारों के सलाहकार रहे हैं.

Thailand: थाईलैंड के 42 वर्षीय विपक्षी नेता पिटा लिमजारोएनराट देश के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. उनकी मूव फॉरवर्ड पार्टी रविवार के संसदीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. सोमवार को लिमजारोएनराट ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर कहा कि वह थाईलैंड के 30वें प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. 

पिटा लिमजारोएनराट ने ट्वीट करते हुए कहा कि आप चाहे मुझसे सहमत हों या असहमत हों, मैं आपका प्रधानमंत्री बनूंगा. आपने मुझे वोट दिया या नहीं, मैं आपकी सेवा करूंगा. गौरतलब है कि थाई मतदाताओं ने सोमवार को लोकतंत्र के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया. लोकतंत्र समर्थक विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ सैन्य समर्थित सरकार को हरा दिया.  

जानें कौन हैं पिटा लिमजारोएनराट

पिटा लिमजारोएनराट का जन्म 5 सितंबर, 1980 को बैंकॉक में हुआ था. वह एक प्रभावशाली परिवार से आते हैं. उनके पिता और चाचा दोनों ही थाई सरकारों के सलाहकार रहे हैं. इसके साथ ही पूर्व पीएम थाकसिन शिनावात्रा के करीबी सहयोगी रहे हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका में आगे की पढ़ाई की. 

25 साल की उम्र में लिमजारोएनराट बिजनेस में उतर गए. कम समय में उन्होंने अपने व्यवसाय को तेजी से आगे बढ़ाया. 2017 से 2018 तक, वह दक्षिण पूर्व एशियाई बहुराष्ट्रीय तकनीकी फर्म ग्रैब होल्डिंग्स इंक की थाईलैंड इकाई के कार्यकारी निदेशक थे. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत फ्यूचर फॉरवर्ड पार्टी के साथ की थी. मार्च 2020 में, उन्हें औपचारिक रूप से मूव फॉरवर्ड पार्टी के नेता के रूप में चुना गया. 

2012 में पिटा ने की थी शादी 

दिसंबर 2012 में पिटा लिमजारोएनराट ने अभिनेत्री चुतिमा टीपनार्ट से शादी की, लेकिन यह रिश्ता बहुत दिनों तक नहीं चल पाया और मार्च 2019 में दोनों का तलाक हो गया. दोनों से एक बेटी भी है. 

ये भी पढ़ें: Imran Khan Issues: सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ सड़कों पर उतरे JUI-F कार्यकर्ता, रेड जोन में पहुंचे प्रदर्शनकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget