एक्सप्लोरर

Imran Khan Issues: सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ सड़कों पर उतरे JUI-F कार्यकर्ता, रेड जोन में पहुंचे प्रदर्शनकारी

Pakistan Protests: 13 राजनीतिक दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन पीडीएम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने शुक्रवार को एलान किया था कि वे सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.

Pakistan: पाकिस्तान में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिख रहा है. इमरान खान की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती हैं हालांकि इससे पहले उनके समर्थक सड़कों पर उतर गए हैं. वहीं दूसरी तरफ इमरान खान को राहत देने को लेकर सत्तारूढ़ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने  न्यायपालिका के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है. ऐसे में इस बार हालात बिगड़ने की ज्यादा संभावना है. 

जिओ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सत्‍तारूढ़ पीडीएम के नेता मौलाना के समर्थक राजधानी में पहुंच चुके हैं. इनमें से कुछ प्रदर्शनकारी राजधानी में धारा 144 के प्रभावी होने के बावजूद रेड ज़ोन में प्रवेश कर चुके हैं. ऐसे में बवाल बढ़ने की आशंका है. गौरतलब है कि 13 राजनीतिक दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन पीडीएम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने शुक्रवार को एलान किया था कि वे सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, जिसमें इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उन्हें जमानत दे दी थी. 

पीएमएल-क्यूनन भी विरोध प्रदर्शन में शामिल 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौलाना ने कहा है कि वे और उनके समर्थक तब तक सुप्रीम कोर्ट के बाहर खड़े होने की तैयारी में हैं, जब तक कि मुख्‍य न्‍यायाधीश उमर अता बंद‍ियाल इस्‍तीफा नहीं दे देते हैं. मालूम हो की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू) ने पीडीएम के धरने में शामिल होने की घोषणा की है. पीएमएल-क्यू राजनेता और पार्टी सुप्रीमो चौधरी शुजात हुसैन के बेटे चौधरी शफाय हुसैन ने कहा कि उनका काफिला शीर्ष अदालत के बाहर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंच गया है. 

खान समर्थक भी सड़कों पर 

जिओ न्यूज के मुताबिक़, पीएमएल-एन नेता हनीफ अब्बासी और सरदार नसीम रावलपिंडी से अपने काफिले का नेतृत्व कर रहे हैं. यह काफिला रावलपिंडी के मुर्री रोड से होते हुए इस्लामाबाद के फैजाबाद में प्रवेश करेगा. वहीं, आज लाहौर हाईकोर्ट में इमरान खान को पेश होना है और उनके कार्यकर्ताओं को आशंका है, कि लाहौर हाईकोर्ट इमरान खान की गिरफ्तारी का आदेश दे सकता है. ऐसे में उनके समर्थक भी भारी मात्रा में सड़कों पर मौजूद हैं. 

ये भी पढ़ें: Imran Khan News Live: इमरान खान को रिहाई देने के खिलाफ शहबाज हुकूमत का प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget