एक्सप्लोरर

WHO ने जताई उम्मीद, इस साल के आखिर से पहले आ सकता है कोरोना वायरस का टीका

भविष्य में इस घातक वायरस से बचाने वाले टीके के संदर्भ में उन्होंने कहा कि लगभग 10 उम्मीदवार मानव परीक्षण के चरण में हैं और इनमें से कम से कम तीन उम्मीदवार उस नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जहां एक टीके का प्रभाव साबित होता है.

लंदन: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की शीर्ष वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने गुरुवार को कहा कि संगठन इस साल के आखिर से पहले कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध होने को लेकर आशावादी है. कोरोना वायरस के इलाज की दवा को लेकर चल रहे चिकित्सकीय परीक्षणों के मद्देनजर जिनेवा से आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान स्वामीनाथन ने कहा कि यह साबित हो गया है कि मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए लोगों की मौत रोकने में कारगर नहीं है.

भविष्य में इस घातक वायरस से बचाने वाले टीके के संदर्भ में उन्होंने कहा कि लगभग 10 उम्मीदवार मानव परीक्षण के चरण में हैं और इनमें से कम से कम तीन उम्मीदवार उस नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जहां एक टीके का प्रभाव साबित होता है.

कारगर टीके को लेकर डब्ल्यूएचओ के प्रयास का उल्लेख करते हुए स्वामीनाथन ने कहा, "मुझे उम्मीद है. मैं आशान्वित हूं, लेकिन टीका विकसित करना एक बेहद जटील प्रक्रिया है और इसमें बहुत अधिक अनिश्चित्ता भी है. अच्छी बात यह है कि हमारे पास कई अलग-अलग उम्मीदवार और प्लेटफॉर्म हैं."

उन्होंने कहा, "अगर हम भाग्यशाली हैं, तो इस साल के अंत तक एक या दो कामयाब उम्मीदवार होंगे." बहरहाल, डॉ सौम्या स्वामीनाथन का यह भी कहना है कि लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से रोकने में मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की भूमिका हो सकती है. इस संबंध में क्लीनिकल परीक्षण चल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि संक्रमण के शुरू में कोरोना वायरस महामारी की प्रचंडता रोकने या कम करने में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की भूमिका है या नहीं. उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से किए जा रहे अन्य परीक्षणों का संदर्भ देते हुए कहा, "हम अब तक यह नहीं जानते. इसलिए बड़े पैमाने पर परीक्षण पूरे होने और आंकड़े हासिल करने की जरूरत है."

ये भी पढ़ें:

भारत-चीन सीमा विवाद पर पीएम मोदी ने कल बुलाई सर्वदलीय बैठक, सोनिया गांधी, शरद पवार भी होंगे शामिल 

शहीदों के सम्मान में जन्मदिन नहीं मनाएंगे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं से दो मिनट का मौन रखने का आह्वान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', एस जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सामने बैठाकर सुना दीं खरी-खरी
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सुनाईं खरी-खोटी
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री

वीडियोज

पत्नी Sunita Ahuja आहूजा संग विवाद पर Actor Govinda ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे खिलाफ बड़ी साजिश
Sunita Ahuja पर Govinda का जवाब: अपने खिलाफ साजिश की बात की खुलकर चर्चा
Bollywood News: कृति सेनन और कबीर बहिया ने इंस्टाग्राम पर किया रिश्ता ऑफिशियल, नूपुर की शादी से वायरल हुईं तस्वीरें
Govinda का emotional बयान: ‘मैं शिकायत नहीं, बल्कि सच बताना चाहता हूं”
Harshvardhan Rane की वजह से चल गई Ek Deewane Ki Deewaniyat! | Shaad Randhawa Interview

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', एस जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सामने बैठाकर सुना दीं खरी-खरी
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सुनाईं खरी-खोटी
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
Video: पानी में दरिंदे ने किया मासूम भैंस पर हमला, जबड़ो में जकड़ी गर्दन, वीडियो देख आ जाएगा रहम
पानी में दरिंदे ने किया मासूम भैंस पर हमला, जबड़ो में जकड़ी गर्दन, वीडियो देख आ जाएगा रहम
Eggshell Calcium: सफेद-पीले के अलावा अंडे का यह हिस्सा भी होता है ताकतवर, हड्डियों को देता है भरपूर ताकत
सफेद-पीले के अलावा अंडे का यह हिस्सा भी होता है ताकतवर, हड्डियों को देता है भरपूर ताकत
Embed widget