एक्सप्लोरर

कैसे चीन को किया जाएगा चित? शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक, सोनिया गांधी, शरद पवार भी होंगे शामिल

भारत-चीन सीमा विवाद पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यानी आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. ये बैठक वर्चुअल माध्यम से होगी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल होंगी.

नई दिल्लीः हिंसक झड़प के बाद लाइन ऑफ एक्चुएल कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव बना हुआ है और इसी बीच भारत-चीन सीमा के हालात पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय वर्चुअल बैठक बुलाई है. ये बैठक आज शाम 5 बजे होगी. इस वर्चुअल बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष शामिल होंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी होंगी शामिल बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, एम के स्टालिन, नीतीश कुमार, मायावती, सीताराम येचुरी, डी राजा, चंद्रबाबू नायडू, जगनमोहन रेड्डी, चिराग पासवान शामिल होंगे. बता दें कि ममता बनर्जी ने बुधवार को ही कहा था कि इस समय वो राष्ट्र के साथ खड़ी हैं और सब मिलकर इस स्थिति से लड़ेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा गलवान संघर्ष के लिए चीन जिम्मेदार भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि गलवान घाटी में जो हुआ है उसके लिए चीन ही जिम्मेदार है. भारत ने किसी समझौते का उल्लंघन नहीं किया है और चीन की तरफ से समझौता तोड़ा गया है. आज विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात कही.

पीएम मोदी ने कहा-भारत उकसाने पर निर्णायक जवाब देने में सक्षम गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद देश के 20 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने बुधवार को कहा था कि भारत शांति चाहता है, लेकिन उकसाने पर उचित जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है. अपने पड़ोसियों के साथ भारत ने हमेशा ही मित्रवत और सहयोग का व्यव्हार रखा है लेकिन देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए कड़े से कड़े कदम उठाने से हम पीछे नहीं हटेंगे.

15 जून की रात हुआ गलवान घाटी में हिंसक संघर्ष गौरतलब कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए. यह पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में दोनों देशों के बीच हुआ सबसे बड़ा सैन्य टकराव है. इसके कारण दोनों देशों के बीच सीमा पर पहले से जारी गतिरोध की स्थिति और गंभीर हो गई है.

ये भी पढ़ें

Live Updates: आज फिर भारत-चीन के बीच हुई मेजर जनरल लेवल की बातचीत, आगे भी हालात सुधारने की कोशिश रहेगी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget