एक्सप्लोरर

COVID 19: अमेरिका ने कहा- ‘चीनी दुष्प्रचार’ का साधन बन गया है WHO

पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डब्लूएचओ को दी जाने वाली अमेरिकी धनराशि पर रोक लगा दी थी.

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने आरोप लगाया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ‘चीन के दुष्प्रचार’ का साधन बन गया है. वह कोरोना वायरस के मौजूदा संकट में अपनी साख पूरी तरह खो चुका है. ट्रंप ने हाल ही में डब्ल्यूएचओ को दी जाने वाली अमेरिकी धनराशि पर रोक लगाने की घोषणा की थी. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाली इस संस्था पर कोरोना वायरस महामारी के दौरान ‘चीन-केंद्रित’ होने का आरोप लगाया.

डब्ल्यूएचओ में सर्वाधिक योगदान अमेरिका देता है. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन ने कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ के साथ दिक्कत यह है कि वे इस संकट के दौरान अपनी पूरी साख खो चुके हैं.’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ऐसा नहीं है कि डब्ल्यूएचओ कई साल से बहुत प्रामाणिक संगठन रहा है. अमेरिका डब्ल्यूएचओ पर 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च करता है. चीन उस पर करीब चार करोड़ डॉलर खर्च करता है जो अमेरिका के योगदान के दसवें हिस्से से भी कम है और उसके बाद भी डब्ल्यूएचओ चीन के दुष्प्रचार का साधन बन गया है.’’

ओब्रायन ने कहा कि 14 जनवरी को डब्ल्यूएचओ ने अमेरिका को भरोसा दिलाया था कि कोविड-19 का मनुष्य से मनुष्य में संक्रमण नहीं हो रहा है जो बाद में पूरी तरह झूठा साबित हुआ. उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने फरवरी में चीन और अन्य अति प्रभावित इलाकों से यात्राओं पर अमेरिका और अन्य देशों द्वारा लगाई जा रही पाबंदियों की भी आलोचना की थी. ओब्रायन ने कहा, ‘‘उसकी यह बात पूरी तरह अनुचित साबित हुई और सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों ने इसे खारिज कर दिया है.’’ अमेरिकी एनएसए ने इस तरह से डब्ल्यूएचओ के अनेक दावे गिनाते हुए कहा कि उसके साथ प्रामाणिकता की समस्या है. उन्होंने कहा कि अमेरिका मित्र और सहयोगी देशों के साथ इस बारे में विचार कर रहा है कि क्या इसे सुधारा जा सकता है. कोरोना वायरस: WHO प्रमुख की चेतावनी, आने वाला है इससे भी बुरा वक्त
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने तीसरी रात भी बरपाया कहर, ईरान के ड्रोन-मिसाइल ठिकाने तबाह, ट्रंप बोले- 'न्यूक्लियर साइट उड़ा देंगे'
अमेरिका ने तीसरी रात भी बरपाया कहर, ईरान के ड्रोन-मिसाइल ठिकाने तबाह, ट्रंप बोले- 'न्यूक्लियर साइट उड़ा देंगे'
अमेरिका ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर किया 20% टैक्स वसूलने का ऐलान, ईरान बोला- 'ट्रंप एकदम सही...'
US ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर किया 20% टैक्स वसूलने का ऐलान, ईरान बोला- 'ट्रंप एकदम...'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget