एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: WHO प्रमुख की चेतावनी, आने वाला है इससे भी बुरा वक्त

WHO प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि हालात आगे चल कर बद से बदतर होंगे. भविष्य में संक्रमण अफ्रीकी देशों में फैलेगा, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद खराब हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी दुनिया वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी WHO की गाइडलाइन फॉलो कर रही है. इस बीच रोजाना WHO की तरफ से नए गाइडलाइन्स दिए जा रहे हैं जिससे आप घातक वायरस से बच सकते हैं. ऐसे में अब WHO के महानिदेशक जिन्हें डॉक्टर टेड्रोस के नाम से अधिक जाना जाता है उन्होंने एक डराने वाला सच बताया है. टेड्रोस ने कहा कि‘‘इससे भी बुरा वक्त अभी आने वाला है.’’

डब्ल्यूएचओ के निदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने हालांकि यह नहीं बताया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि हालात आगे चल कर बद से बदतर होंगे. अमेरिका के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा एकत्र किए गए आंकड़े के अनुसार, कोरोना वायरस से लगभग 25 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 1.66 लाख लोगों की मौत हुई है.

कुछ लोगों ने हालांकि ये अंदेशा जताया है कि भविष्य में संक्रमण अफ्रीकी देशों में फैलेगा, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद खराब हैं. जिनेवा में संवाददाताओं से बातचीत में टेड्रोस ने कोरोना वायरस संक्रमण की तुलना 1918 की स्पैनिश फ्लू से की है. उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत खतरनाक स्थिति है और यह हो रहा है. 1918 फ्लू की तरह, जिसमें एक करोड़ के करीब लोगों की मौत हुई थी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब हमारे पास प्रौद्योगिकी है, हम इस आपदा से बच सकते हैं, हम उस तरह का संकट पैदा होने से बच सकते हैं.’’ टेड्रोस ने कहा, ‘‘हम पर विश्वास करें. सबसे बुरा वक्त अभी आने वाला है.’’उन्होंने कहा, इस आपदा को रोका जाए. यह ऐसा वायरस है जिसे अभी भी लोग समझ नहीं पा रहे हैं.’’

उन्होंने यह भी कहा कि डब्ल्यूएचओ शुरुआत से ही कोरोना वायरस के खतरे को लेकर चेतावनी देता आ रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले दिन से चेतावनी दे रहे हैं कि यह ऐसा शैतान है जिससे हम सभी को मिलकर लड़ना है.’’ वहीं, अमेरिका के संदर्भ में टेड्रोस ने कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में पहले दिन से ही अमेरिका से कुछ भी छुपा हुआ नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन के बीच हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget