एक्सप्लोरर

Monkeypox: यौन संबंधों से भी फैलता है मंकीपॉक्स, बेल्जियम के मरीज से हुई पुष्टि, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताई गंभीर स्थिति

Monkeypox Spreads Sexually: डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उसने पहली बार कांगो में यौन संबंधों के बाद संक्रमित हुए मरीज को पाया है. ऐसे में इस बात की पुष्टि हो गई है कि यौन संबंधों से भी मंकीपॉक्स फैलता है.

Monkeypox: यौन संबंधों से भी मंकीपॉक्स फैलता है, इस बात की पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उसने पहली बार डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में यौन संबंधों के बाद संक्रमित हुए मरीज को पाया है, जिसके बाद यह कन्फर्म हो गया है कि यौन संबंधों से भी मंकीपॉक्स फैलता है. बता दें कि अफ्रीकी देश कांगो में इन दिनों बड़े पैमाने पर मंकीपॉक्स का संक्रमण फैल रहा है. इससे पहले अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस बीमारी को रोकना और अधिक कठिन हो सकता है. 

गुरुवार देर रात जारी एक बयान में, संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि बेल्जियम के एक निवासी ने मार्च में कांगो की यात्रा की और कुछ ही समय बाद उसे मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति गे है और उसके कांगो में कई पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाए. ऐसे में बेल्जियम के व्यक्ति के साथ-साथ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले अन्य पांच लोग भी मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं. 

यौन संबंधों से फैलता है मंकीपॉक्स

डब्ल्यूएचओ सलाहकार समूहों में शामिल नाइजीरियाई वायरोलॉजिस्ट ओयेवले टोमोरी ने कहा कि यह अफ्रीका में यौन संबंधों के कारण हुआ पहला मामला है. हालांकि इससे पहले इस तरह के दावे को खारिज कर दिया गया था कि यौन संबंधों से मंकीपॉक्स फैलता है. बता दें कि मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में बीते कई दशकों से मंकीपॉक्स एक महामारी बनी हुई है. वैज्ञानिकों का दावा है कि यह  आमतौर पर यह चूहों से इंसानों में फैला है. जिसके बाद से यह यौन संबंध बनाने के बाद भी फैल रहा है. 

वैश्विक इमरजेंसी करार दे चुका है WHO 

गौरतलब है कि पिछले साल यूरोप समेत 100 से ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आए थे, जिसे देखते हुए डब्लूएचओ ने इसे वैश्विक इमरजेंसी करार दिया था. अब तक इसके लगभग 91,000 मामले सामने आ चुके हैं. WHO के अनुसार, कांगो में दर्जनों ऐसे क्लब हैं जहां पुरुष अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाते हैं. ऐसे में इस बीमारी के फैलने की आशंका ज्यादा है. 

ये भी पढ़ें: गरीबी-बेरोजगारी के चलते पाकिस्तान छोड़कर भाग रही आवाम, अब तक एक करोड़ ने छोड़ा वतन, फिर भी पीएम ने क्यों कहा- 'ये विफलता नहीं है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget