एक्सप्लोरर

Afghanistan: काबुल एयरपोर्ट के पास अब रॉकेट हमला, अलग-अलग जगहों पर धुएं का गुबार उठते दिखे

अमेरिकी सेना को 31 अगस्त तक काबुल छोड़ना है. इस बीच काबुल एयरपोर्ट के आस-पास लगातार जोरदार विस्फोट की कई खबरें आ रही हैं.

काबुल: अफगानिस्तान में हालात लगातार खराब बने हुए हैं. सोमवार सुबह काबुल एयरपोर्ट के पास स्थित एक इलाके में अचानक कई रॉकेट आकर गिरे. चश्मदीदों ने अलग-अलग जगहों पर धुएं का गुबार उठते देखे हैं. अमेरिका ने भी रॉकेट हमले की पुष्टि की है. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा है कि एयरपोर्ट पर ऑपरेशन निर्बाध रूप से जारी है. ये हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी हो रही है.

रॉकेट हमला सोमवार सुबह काबुल के सलीम कारवां इलाके में हुआ. विस्फोट के बाद गोलीबारी भी शुरू हो गई. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी कौन कर रहा था. एक प्रत्यक्षदर्शी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि उन्होंने तीन धमाकों की आवाज सुनी और फिर आग की तरह आसमान में चमक उठती देखी. धमाकों के बाद लोग दहशत में हैं. रॉकेट दागे जाने के बाद भी एयरपोर्ट पर अमेरिका का निकासी अभियान जारी है.

इससे पहले, रविवार को अमेरिकी सेना ने पुष्टि की कि उसने काबुल एयरपोर्ट की तरफ जा रहे 'विस्फोटक लदे एक वाहन' को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सेना लोगों को सुरक्षित निकालने के अभियान में जुटी हुई है. एक अफगान अधिकारी ने कहा कि हमले में तीन बच्चों की मौत हो गई. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को पहले ही आशंका जताई थी कि अफगानिस्तान में एक और हमला अगले 24-36 घंटों में होने की अत्यधिक संभावना है. बता दें, अमेरिकी सेना को मंगलवार यानी 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से निकासी की प्रक्रिया पूरी करनी है. उन्हें काबुल छोड़ना है. 

ये भी पढ़ें-
तालिबान के 'झूठे लोकतंत्र' की पोल खोलने वाला वीडियो, इंटरव्यू करने वाले पत्रकारों को घेर खड़े हुए सात आतंकी

दिल्ली दंगों की जांच को लेकर कटघरे में दिल्ली पुलिस, कोर्ट ने कहा- आधी अधूरी जांच के आधार पर दायर हो रही चार्जशीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान

Embed widget