एक्सप्लोरर

क्या वुहान के सीफूड मार्केट से फैला कोरोना वायरस, WHO की टीम ने जानिए क्या संकेत दिए हैं?

कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए चीन के वुहान पहुंची डब्ल्यूएचओ की टीम ने कहा कि 10 फरवरी तक वे अपनी जांच का सारांश मीडिया के सामने रखेंगे. उन्होंने कहा कि जो हम तब पता नहीं था वो अब पता है.

वुहान: पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाला कोरोना वायरस कहां से आया, ये अभी भी रहस्य बना हुआ है. साल 2019 के नवंबर-दिसंबर महीने में चीन के वुहान से ये वायरस पूरी दुनिया में फैला. इस वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए कुछ दिनों पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम वुहान पहुंची थी. इस टीम को कुछ अहम सुराग पता चले हैं. ये सुराग क्या हैं इसका खुलासा आने वाले दो-तीन दिनों में टीम की तरफ से किया जाएगा.

टीम के एक सदस्य ने बताया कि चीन ने उन्हें हर स्थान पर जाने और हर उस कर्मचारी से मिलने की अनुमति दे दी जिसका उन्होंने आग्रह किया था. पीटर डेसजक ने एसोसिएटेड प्रेस को शुक्रवार को बताया कि टीम के सदस्यों ने अपनी जांच में शामिल करने के लिए स्थानों और लोगों की एक लिस्ट दी थी जिसपर कोई आपत्ति नहीं जताई गई है. ब्रिटेन में जन्मे प्राणी विज्ञानी डेसजक ने कहा, “ हमसे पूछा गया था कि हम कहां जाना चाहते हैं. हमने अपनी एक लिस्ट दी थी... जिसे स्वीकार कर लिया गया. ’’ वह अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के एनजीओ 'इको हेल्थ अलांयस' के अध्यक्ष भी हैं.

डेसजक ने बताया कि टीम ने स्थलों का दौरा पूरा कर लिया है और अगले कुछ दिन डेटा को खंगालेंगे और चीन के विशेषज्ञों से सलाह मशविरा करेंगे और बुधवार को अपनी रवानगी से पहले एक समाचार ब्रीफिंग में अपनी पड़ताल का सारांश पेश करेंगे. डेसज़क ने कहा, “ मैं यह नहीं बता सकता हूं कि हमें क्या मिला है क्योंकि हम उस समय पर हैं जहां टीमें अलग-अलग रास्ते, विभिन्न मुद्दों को देखते हुए एक साथ आ रही हैं."

कोरोना वायरस को लेकर ऐसा दावा किया गया कि ये वुहान की वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट से फैला. डेसजक ने इसका खंडन किया. उनके अलावा दूसरे वैज्ञानिकों ने भी इस बात का खंडन किया. चमगादडों से मनुष्य में इस वायरस के आने की कोई ठोस जानकारी नहीं मिली. वैज्ञानिकों ने लैब का भी दौरा किया.

इसके साथ ही डेसजक ने कहा कि हमें जो तब (शुरुआत में) पता नहीं था वो अब पता है. उन्होंने ज्यादा खुलासा तो नहीं किया लेकिन संक्षेप में एक अहम बात बताई. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की जांच में मार्केट का अहम रोल सामने आया है. जब कोरोना के केस चीन में आए तो तुरंत फूड मार्केट को बंद कर दिया गया. लोग जल्दी में चले गए और वहां उपकरण और बर्तन छोड़ गए. वहां जो कुछ कुछ चल रहा था, उसका सबूत छोड़ चले गए और इन चीजों की हमने जांच की है.

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के विरोध में उतरी जनता, यंगून में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget