एक्सप्लोरर

फेसबुक को खरीदने के लिए जब Yahoo ने दिया था 1 बिलियन डॉलर का प्रस्ताव, जानें क्या कहा था मार्क जुकरबर्ग ने

न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार शीरा फ्रेनकेल और सेसिलिया कांग ने अपनी नई किताब "An Ugly Truth" में लिखा, जो मंगलवार को सामने आई.

एक वक्त जब साल 2006 में फेसबुक को खरीदने के लिए याहू की तरफ से 1 बिलियन डॉलर का ऑफर किया गया था, उस वक्त इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि वह इतने पैसों का आखिर क्या करेंगे. नई किताब में सोशल मीडिया की दिग्गज हस्ती के बारे में यह कहा गया है.

उस वक्त उनके फेसबुक बोर्ड के सदस्यों और सलाहकारों ने जुकरबर्ग से कहा था कि वह संभावित रूप से 1 बिलियन डॉलर की पेशकश की आधी रकम से ही काफी दूर जा सकते हैं और वे जो चाहें कर सकते हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार शीरा फ्रेनकेल और सेसिलिया कांग ने अपनी नई किताब "An Ugly Truth" में लिखा, जो मंगलवार को सामने आई. 

किताब के मुताबिक, लेकिन याहू के ऑफर के एक महीने के बाद जुकरबर्ग ने फेसबुक के बोर्ड मेंबर पीटर थिएल और वेंचर कैपिटलिस्ट जिम ब्रेयर से कहा था कि वह ये नहीं जानते हैं कि वे इन पैसों का आखिर करेंगे क्या और अगर वह इसे स्वीकार करते हैं तो फिर फेसबुक की तरह एक अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाएंगे. किताब के अनुसार, जुकरबर्ग ने सोचा था कि फेसबुक बहुत बड़ा हो सकता है.

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, किताब के लेखक फ्रेनकेल और कांग ने फेसबुक के एग्जक्यूटिव्स, मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों, सलाहकारों और अन्य के करीब एक हजार से ज्यादा घंटों तक इंटरव्यू किया है. फ्रेंडस्टर, गूगल, वायकॉम, मायस्पेस और न्यूज़कॉर्प समेत कई कंपनियों ने साल 2004 से 2007 के बीच फेसबुक को खरीदने की कोशिश की थी. लेकिन जून 2006 में सबसे बड़ा याहू का प्रस्ताव था- 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का.

किताब में कहा गया है कि फेसबुक के कर्मचारियों ने उनसे कहा था कि उन्हें उस पर राजी होना चाहिए था. लेकिन, जुरकबर्ग की तरफ से याहू के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद इसके विरोध स्वरूप पूरी टीम छोड़कर चली गई थी. किताब के मुताबिक, जुकरबर्ग ने याहू का प्रस्ताव ठुकराने के बाद कहा था- "जो हिस्सा दर्दनाक था वह प्रस्ताव को ठुकराना नहीं था. यह तथ्य था कि उसके बाद, बड़ी संख्या में लोगों ने कंपनी छोड़ दी गई क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं था कि हम क्या कर रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget