एक्सप्लोरर

चीन के बाद अफगानिस्तान में व्हाट्सएप पर प्रतिबंध

अफगानिस्तान सरकार ने कहा कि एक नई तकनीक शुरू करने के लिए इन एप पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि यूजर्स ने व्हाट्सएप की सेवा की गुणवत्ता के बारे में शिकायत की थी.

काबुल: चीन की तरफ से सभी लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग एप पर प्रतिबंध लगाने के करीब एक महीने बाद अफगानिस्तान ने शनिवार को देश में व्हाट्सएप पर 20 दिनों के लिए रोक लगा दी है. 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के मुताबिक, अफगानिस्तान सरकार ने कई निजी दूरसंचार कंपनियों को देश में व्हाट्सएप और टेलीग्राम इंस्टैंट मैसेजिंग सेवाओं को सस्पेंड करने के लिए कहा है. इस कदम को नागरिकों की अभिव्यक्ति की आजादी को कम करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, सलाम टेलीकॉम के ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप और टेलीग्राम दोनों ही काम नहीं कर रहे हैं. सलाम सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी है. अफगानिस्तान के लोगों ने इसे कदम को गलत और गैर-कानूनी करार दिया है. नाई समूह के कार्यकारी निदेशक अब्दुल मुजीब खलवटगर ने कहा, "संविधान के मुताबिक, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अफगानिस्तान में अलंघनीय है. व्हाट्सएप और टेलीग्राम अभिव्यक्ति की आजादी के उपकरण हैं. अगर सरकार उन पर प्रतिबंध लगाती है तो इसका मतलब है कि कल वह अफगानिस्तान में मीडिया के खिलाफ भी खड़ी हो सकती है." व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण गुरुवार को स्पष्ट नहीं हो पाए. दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के उपनिदेशक ने बीबीसी को बताया कि प्रतिबंध सुरक्षा कारणों से लगाए गए हैं. 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने कहा, "व्हाट्सएप और टेलीग्राम अक्सर तालिबान और अन्य आतंकवादी समूहों की तरफ से सरकारी निगरानी से बचने के लिए उपयोग किए जाते हैं.'' अफगानिस्तान सरकार ने कहा कि एक नई तकनीक शुरू करने के लिए इन एप पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि यूजर्स ने व्हाट्सएप की सेवा की गुणवत्ता के बारे में शिकायत की थी. पिछले महीने वीडियो, वॉइस चैट और व्हाट्सएप पर इमेज को बंद करने के बाद चीन ने व्हाट्सएप पर लिखित संदेश भेजने पर भी प्रतिबंध लगा दिया. सीएनएन के मुताबिक, ओपन ऑब्जर्वेटरी ऑफ नेटवर्क इंटरफेरेंस ने बातया था कि चीनी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने व्हाट्सएप को बंद कर दिया है. ट्विटर पर मौजूद लोगों की रपट ने इस तरफ इशारा किया है कि सितंबर 19 को कुछ लोग व्हाट्सएप नहीं चला पर रहे थे. पिछले कुछ महीनों में चीन में व्हाट्सएप में काफी खराबी आई है. चीन ने 2009 से फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और गूगल समेत कई इंटरनेट कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'अपने दोस्त नरेंद्र के साथ...' इजरायल के PM नेतन्याहू ने की भारत की जमकर तारीफ
'अपने दोस्त नरेंद्र के साथ...' इजरायल के PM नेतन्याहू ने की भारत की जमकर तारीफ
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget