एक्सप्लोरर

India-Ukraine: रूस संग जंग के बीच जेलेंस्की के टॉप अधिकारी ने NSA डोभाल को लगाया फोन, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात

India-Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने अपने एक बयान में कहा, यरमक ने फोन कॉल पर डोभाल को बताया कि किस तरह से रूस उनकी धरती पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है.

India-Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख एंड्री यरमक ने शुक्रवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर बात की. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्विट्जरलैंड में आयोजित होने वाले पहले शांति शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की. साथ ही दोनों अधिकारियों ने इस आयोजन का भरपूर समर्थन भी किया. उनकी ये बातचीत तब हुई है, जब रूस संग यूक्रेन की जंग चल रही है.

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्री यरमक ने अपने एक्स हैंडल पर इस बातचीत को लेकर जानकारी साझा की है. यरमक ने लिखा, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात हुई है. इस दौरान शांति शिखर सम्मेलन समेत तमाम जरूरी मुद्दों पर बात हुई.' यरमक ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की ताजा स्थिति के बारे में डोभाल को जानकारी दी. यरमक ने काला सागर में रूस का मुकाबला करने में अपने देश की सफलता, रूसी विमानों के खिलाफ लड़ाई और यूक्रेन के रक्षा उत्पादन को मजबूत करने के बारे में जानकारी दी.

यरमक ने अजीत डोभाल को दिया धन्यवाद
यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने अपने एक बयान में कहा, यरमक ने फोन कॉल पर डोभाल को बताया कि किस तरह से रूस उनकी धरती पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है. शांति फॉर्मूला को लेकर जनवरी महीने में दावोस में हुई बैठक में भारत की सहभागिता पर यरमक ने अजीत डोभाल को धन्यवाद दिया. सरकारी बयान के मुताबिक, दोनों देश आगे बातचीत जारी रखने और द्विपक्षीय संबंधों को मजूब करने पर सहमत हुए.

युद्ध का शांतिपूर्ण हल खोजने की अपील
रूस और यूक्रेन के बीच साल 2022 में शुरू हुए सैन्य संघर्ष को दो साल से अधिक हो चुके हैं. युद्ध की दूसरी वर्षगांठ पर यूक्रेन ने भारत से युद्ध का शांतिपूर्ण हल खोजने की बात कही है. यूक्रेन ने भारत को ग्लोबल नेता और साउथ की आवाज बताया है. यूक्रेन ने कहा है कि भारत को रूस-यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण हल खोजना होगा. भारतक के रूस और अमेरिका दोनों देशों के साथ अच्छे संबंध हैं. यूक्रेन के उप विदेश मंत्री इरीना बोरोवेत्स ने कहा नरेंद्र मोदी मुखर नेता हैं. वह रूस से यहां तक कह चुके हैं कि यह युद्ध का युग नहीं है.

यह भी पढ़ेंः Free Trade Agreement: लोकसभा चुनाव के बाद ब्रिटेन-भारत के बीच हो सकता है बड़ा समझौता, ब्रिटिश अधिकारी ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget