एक्सप्लोरर

स्पेन में ला पाल्मा के कैनरी द्वीप पर सक्रिय ज्वालामुखी में भयंकर विस्फोट, अब भूकंप का भी खतरा

स्पेन के ला पाल्मा के कैनरी द्वीप पर सक्रिय ज्वालामुखी में भयंकर विस्फोट हुआ है. विस्फोट के बाद आशंका जताई जा रही है कि यहां अब भूकंप का भी खतरा है.

मैड्रिड: स्पेन के वैज्ञानिकों ने रविवार को कहा कि ला पाल्मा के अटलांटिक द्वीप पर ज्वालामुखी में विस्फोट होना शुरू हो गया है. स्पेन के सरकारी प्रसारक टीवीई द्वारा दिखाये गये दृश्यों के अनुसार क्यूम्ब्रे विएजा ज्वालामुखीय रिज से काला और सफेद धुआं निकल रहा है. कैनरी द्वीप ज्वालामुखी संस्थान ने भी ज्वालामुखी में विस्फोट होने की सूचना दी है. स्पेन के प्रशासन ने ला पाल्मा के अटलांटिक द्वीप से रविवार को लोगों को निकालना शुरू कर दिया. वहीं विशेषज्ञों ने भूकंप के तेज़ झटके और ज्वालामुखी में विस्फोट के खतरे की चेतावनी दी थी.

द्वीप की सतह के पास भूकंप आने का अंदेशा

सरकारी विशेषज्ञों ने बताया था कि विस्फोट अभी आसन्न नहीं है. द्वीप की सतह के पास भूकंप आने का अंदेशा बढ़ गया है. यह द्वीप कैनरी द्वीपसमूह का हिस्सा है. अधिकारियों ने भूकंपीय गतिविधि के केंद्र के नजदीक स्थित गांवों से एहतियाती उपाय के तहत लोगों को निकालने का आदेश दिया है.

रविवार को 3.8 तीव्रता का भूकंप

रविवार को 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था और भूकंपीय गतिविधि की कंपन सतह पर महसूस की गई थी. ज्वालामुखी जोखिम रोकथाम योजना की वैज्ञानिक समिति ने कहा कि भूकंप के तेज़ झटके आ सकते हैं, जिससे इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है. वैज्ञानिक विशेषज्ञों की समिति ने कहा है कि अटलांटिक द्वीप के दक्षिण-पश्चिमी तट के एक हिस्से से पहाड़ों से चट्टानों के नीचे गिरने का अंदेशा है. पिछली बार 1971 में इस ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था.

ज्वालामुखी से निकल रहा है लावा, धुआं और राख

टीवी में दिखाए गए वीडियो में ज्वालामुखी से लावा, धुआं और राख निकलता दिखाई दे रहा है . इस ज्वालामुखी से फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. इस विस्फोट के कारण संपत्तियों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है. आपातकालीन योजना के तहत एल पासो, तजाकोर्ट और लास लानोस डी एरिडेन से करीब पांच हजार लोगों के लिए रेसक्यू अभियान शुरू कर दिया गया है.

एटॉमिक कंपाउंड का विस्तार कर नॉर्थ कोरिया ने दुनिया की टेंशन बढ़ाई, सैटेलाइट से जारी दो तस्वीरों से हुआ खुलासा

Sunita Williams Birthday: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स मना रही हैं आज अपना जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget