एक्सप्लोरर

Vladimir Putin: ड्रोन से हमला होने के वक्त भी अपना काम करते रहे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जानें रूस ने क्या कहा?

Russia: रूसी सरकार ने कहा कि क्रेमलिन पर हुआ ड्रोन अटैक का प्रयास यूक्रेन का आतंकी हमला था. मगर, हमारे राष्ट्रपति पुतिन पूरी तरह महफूज हैं और उनके वर्क शेड्यूल में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया.

Vladimir Putin Drone Strike: रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आवास पर ड्रोन से हमला किए जाने के दावे के बीच पुतिन की एक और खबर आई है. रूसी सत्ता के केंद्र 'क्रेमलिन' (Kremlin) की ओर से कहा गया है ​कि उनके राष्ट्रपति (व्लादिमीर पुतिन) पूरी तरह सुरक्षित हैं और दुश्मन (यूक्रेन) के ड्रोन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाए हैं. क्रेमलिन के मुताबिक, 'हत्या के प्रयास' के बाद भी राष्ट्रपति पुतिन ने हमेशा की तरह अपना काम-काज पूरा किया.

क्रेमलिन ने बुधवार, 3 मई की रात बयान जारी किया. जिसमें कहा गया, "बीती रात को कीव (यूक्रेन) सरकार ने रूसी राष्ट्रपति के आवास पर ड्रोन हमले का प्रयास किया. उनके 2 मानव रहित एरियल व्हीकल्स (ड्रोन) हमला करने आए थे, जिन्हें रूसी सैन्य-रडार सिस्टम ने डिटेक्ट कर मार गिराया है. वे दोनों ड्रोन हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके. उन दोनों ड्रोन का मलबा भी बरामद हो चुका है."

इस तरह की हरकतों से हम डरने वाले नहीं: क्रेमलिन

क्रेमलिन ने कहा, "हम इस ड्रोन हमले को विजय दिवस (विक्ट्री डे) और 9 मई की परेड से पहले किए गए एक सुनियोजित आतंकवादी हमले और राष्ट्रपति को निशाना बनाने के एक हत्या के प्रयास के रूप में देखते हैं. मगर, हम यह स्पष्ट बता दे रहे हैं कि इस तरह की हरकतों से हम डरने वाले नहीं हैं. हम साफ कर देना चाहते हैं कि विक्ट्री डे परेड भी शेड्यूल के मुताबिक ही होगी."

'राष्ट्रपति मॉस्को में ऑफिशियल रेजिडेंस में ही मौजूद हैं'

क्रेमलिन ने कहा, "इस आतंकी हमले में राष्ट्रपति को चोट नहीं आई है. वे अपने शेड्यूल के मुताबिक अपने कामकाज में बिजी रहे. उन्होंने आज मॉस्को के बाहर निज़नी नोवगोरोड क्षेत्र के गवर्नर ग्लीब निकितिन के साथ कामकाजी बैठक की. गवर्नर ने राष्ट्रपति को क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास के साथ-साथ निवेश और निर्माण परियोजनाओं और परिवहन बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी."

'जवाबी कार्रवाई करने का हमारा अधिकार सुरक्षित'

ड्रोन हमले की प्रतिक्रिया के बारे में क्रेमलिन ने कहा कि अब हमले का जवाब रूस अपने अंदाज में देगा. क्रेमलिन ने कहा- "ये हमारे राष्ट्रपति पर प्लान्ड टेररिस्ट अटैक की कोशिश है. हमारे पास ये अधिकार है कि अब इसका जवाब किस तरह दिया जाए. हमने वक्त पर जवाबी एक्शन लिया. हमने दोनों ड्रोन को मार गिराया गया." हमले वाली जगह यूक्रेन बॉर्डर से 280 किलोमीटर दूर है.

यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने लांघी सीमा! पुतिन पर ड्रोन हमला नाकाम, रूस ने कहा- यह आतंकवादी कृत्य, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, अब तक 111 लोगों की मौत
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, अब तक 111 लोगों की मौत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget