एक्सप्लोरर

Russia Putin News: व्‍लादिमीर पुतिन का विरोध करना पड़ा भारी, विपक्षी नेता को 25 साल कैद की सजा

Russia: कारा-मुर्जा को एक साल पहले ही गिरफ्तार किया गया था, तब से वे जेल में बंद चल रहे हैं. कोर्ट ने उन्हें रूसी सेना को बदनाम करने के लिए दोषी पाया. मुर्जा ने हमेशा पुतिन की आलोचना की है.

Moscow: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपनी आलोचना बिल्कुल पसंद नहीं है. कई बार वह अपनी आलोचना करने वालों पर बरस पड़े हैं. सोमवार को मॉस्को की एक आदालत ने रूसी सरकार के एक विपक्ष के नेता कारा-मुर्जा को देशद्रोह और रूसी सेना को बदनाम करने के आरोप में दोषी पाया है, और उन्हें 25 साल कैद की सजा सुनाई है.

कारा-मुर्जा को एक साल पहले ही गिरफ्तार किया गया था, तब से वे जेल में बंद चल रहे हैं. कोर्ट ने उन्हें रूसी सेना को बदनाम करने के लिए दोषी पाया. इससे पहले उन पर मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं. इससे पहले कारा-मुर्जा को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया था. कारा की गिरफ्तारी के बाद पुतिन की जमकर आलोचना हुई थी.

कारा-मुर्जा ने कहा- हत्यारों का युग खत्म होगा 

मालूम हो कि कारा मुर्जा को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक के रूप में जाना जाता है. इससे पहले वे यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध का विरोध भी कर चुके हैं. कारा-मुर्जा ने पुतिन के कार्यकाल को ‘हत्यारों का युग’ बताने के बाद खूब सुर्खियां बटोरी थी. 

रूस आज़ाद होगा 

अपने ऊपर लगे आरोपों को कारा मुर्जा ने राजनीतिक बताकर खारिज कर दिया है. इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर चल रहे केस की तुलना शो ट्रायल से की. सोमवार को अपनी सजा सुनने के बाद कारा-मुर्जा ने कहा कि रूस आज़ाद होगा. उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने राजनीतिक विचारों के लिए जेल में हूं. मैं यह भी जानता हूं कि वह दिन आएगा जब हमारे देश से अंधेरा छंट जाएगा.

गौरतलब है कि कारा-मुर्जा को उनके 15 मार्च को दिए भाषण के बाद गिरफ्तार किया गया था, जो उन्होंने एरिजोना हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में दिया था. अपने भाषण में उन्होंने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई की निंदा की थी. हिरासत में लिए जाने के बाद उन पर देशद्रोह का आरोप साबित किया गया. 41 वर्षीय कारा-मुर्जा पेशे से पत्रकार रहे हैं. एक राजनेता के रूप ने मुर्जा ने हमेशा पुतिन की आलोचना की है. उनके पास रूसी और ब्रिटिश पासपोर्ट हैं. 

ये भी पढ़ें: New Zealand: न्यूजीलैंड में ड्रग रैकेट में शामिल इंदिरा गांधी के हत्यारे का भतीजा गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget