एक्सप्लोरर

Vladimir Putin in Mongolia: आज व्लादिमीर पुतिन हो जाएंगे गिरफ्तार? मंगोलिया पर टिकी पूरी दुनिया की निगाहें

Vladimir Putin in Mongolia: व्लादिमीर पुतिन के मंगोलिया पहुंचने पर उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है. इन देशों में यूक्रेन समेत कई यूरोपीय देश शामिल हैं, क्योंकि मंगोलिया आईसीसी का सदस्य है.

Vladimir Putin in Mongolia: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आधिकारिक यात्रा पर मंगोलिया पहुंच गए हैं. पुतिन की यह यात्रा जापानी सेना पर सोवियत-मंगोलियाई सैनिकों की संयुक्त जीत की 85वीं वर्षगांठ पर हो रही है. मंगोलिया रूस का पड़ोसी देश है, पुतिन सोमवार की शाम को मंगोलिया की राजधानी उलानबटार पहुंचे. पुतिन के मंगोलिया पहुंचते ही उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है, क्योंकि मंगोलिया इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का सदस्य है और कोर्ट की तरफ से पुतिन पर गिरफ्तारी वारंट जारी है. 

रूसी मीडिया स्पुतनिक ने बताया कि, मंगोलिया में व्लादिमीर पुतिन रूस-मंगोलिया कॉप्रिहेंसिव स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर बातचीत करेंगे. इसके साथ ही व्लादिमीर पुतिन खालखिन-गोल युद्ध की 85वीं वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे. रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2019 के बाद व्लादिमीर पुतिन पहली बार मंगोलिया गए हैं. 

व्लादिमीर पुतिन पर आईसीसी के आरोप
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने इसी साल मार्च महीने में व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. आईसीसी का कहना है कि यूक्रेन युद्ध में व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अपराध के पर्याप्त सबूत हैं. आईसीसी ने कहा है कि यूक्रेन के अनाथालयों और बालगृहों से सैकड़ों बच्चों को रूस लाया गया है, जिससे इन बच्चों को रूस में रह रहे लोग गोद ले सकें. हालांकि, रूस ने आईसीसी के इन आरोपों को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही आईसीसी की वैधानिकता पर ही सवाल उठा दिया है. 

आईसीसीसी को नहीं मानता रूस
व्लादिमीर पुतिन दुनिया के दूसरे सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति हैं, ऐसे में इस बात की कोई उम्मीद नहीं है कि वे आईसीसी के आदेशों को मानेंगे. रूस पहले से ही आईसीसी को मान्यता नहीं देता है, ऐसे में रूस के अंदर व्लादिमीर पुतिन की गिरफ्तारी नहीं हो सकती है. इसके अलावा उनके देश में नहीं रहने पर इस तरह का मुकदमा चलाना संभव नहीं है. 

यह भी पढ़ेंः अब चीन और इस देश के बीच मंडरा रहा युद्ध का खतरा, जहाज टकराने के बाद विवाद, ड्रैगन ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget