एक्सप्लोरर

चीन की सीमा से सटे वियतनाम में 100 दिन बाद आया पहला लोकल कोरोना केस, देश में किसी की मौत नहीं

करीब 10 करोड़ की आबादी वाले वियतनाम में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है. इसकी वजह है- सख्त क्वारंटीन पॉलिसी.

हनोई: चीन के पड़ोसी देश वियतनाम में 100 दिन बाद पहला लोकल केस सामने आया है. सख्त क्वारंटीन पॉलिसी के चलते यहां कोरोना मामलों की संख्या पिछले तीन महीने से 415 बनी हुई थी. अब 100 दिन बार पहला लोकल केस आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 416 हो गई है. खास बात ये है कि यहां अब तक एक भी शख्स की मौत कोरोना वायरस से नहीं हुई है.

वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया, दा नांग शहर के 57 साल के व्यक्ति को बुखार और सांस संबंधी समस्या के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसकी हालत बिगड़ गई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है. हालांकि स्वास्थ्यकर्मी इस बात का अभी तक पता नहीं लगा पाए हैं कि व्यक्ति को संक्रमण किससे हुआ. वह पिछले एक महीने से शहर से बाहर नहीं गया है और अप्रैल से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है. व्यक्ति के परिवार के 100 से अधिक अन्य लोग संक्रमित नहीं पाए गए हैं.

वियतनाम में कोरोना से एक भी मौत नहीं करीब 10 करोड़ की आबादी वाले वियतनाम की सीमाएं चीन से भी लगती हैं. 26 अप्रैल की शाम तक चीन में कोरोना के कुल मामले 84,325 थे, जबकि वियतनाम में यह आंकड़ा महज 270 का है. चीन में मौतों की संख्या 4,662 तक है, जबकि वियतनाम का दावा है कि कोरोना या फिर कोविड-19 की वजह से उसके यहां एक भी मौत नहीं हुई है. आखिर इसकी वजह क्या है, इसे समझने की कोशिश करते हैं.

वियतनाम ने कैसे पाया कोरोना वायरस पर काबू वियतनाम ने पहली बार जनवरी के आखिर में दावा किया था कि उसके यहां भी कोरोना का मरीज है. जब वियतनाम ने अपने यहां कोविड 19 पॉजिटिव पेशेंट की पुष्टि की, उसके ठीक बाद ही चीन से लगने वाली अपनी पूरी सीमा को सील भी कर दिया था. इसके अलावा एयरपोर्ट्स पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई.

जब थोड़े से मामले बढ़े और पता चला कि हर संक्रमित शख्स का वास्ता किसी दूसरे देश से है, तो वियतनाम ने विदेश से आने वाले हर नागरिक को 14 दिनों तक क्वॉरंटीन करने का आदेश जारी कर दिया. लोगों को क्वॉरंटीन में रखने के लिए सरकार की ओर से होटल बुक किए गए और उनका भुगतान किया गया. इसके अलावा मार्च के आखिर आते-आते वियतनाम ने हर तरह के विदेशी नागरिकों के देश के अंदर आने पर रोक लगा दी. वियतनामी मूल के विदेशी नागरिक हों या फिर वियतनाम में रहने वाले लोगों के रिश्तेदार, किसी को भी वियतनाम में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी गई.

ये भी पढ़ें- Coronavirus Updates: दुनियाभर में कोरोना मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, एक दिन में सबसे ज्यादा 2.88 लाख नए केस दर्ज Coronavirus: अमेरिका में आए रिकॉर्ड 77 हजार नए मामले, अबतक 20 लाख ठीक भी हुए और 20 लाख का इलाज जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
अमेरिका-ईरान के बीच भीषण युद्ध! कुवैत से बहरीन तक तबाही, दोबारा जंग शुरू होने के क्या हैं कारण?
अमेरिका-ईरान के बीच भीषण युद्ध! कुवैत से बहरीन तक तबाही, दोबारा जंग शुरू होने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget