एक्सप्लोरर

भयानक अफरातफरी के बाद वेनेजुएला में नोटबंदी का फैसला टला!

नई दिल्ली: वेनेजुएला की सरकार ने नोटबंदी के फैसले को कुछ समय के लिए टाल दिया है. भारत की तर्ज पर हुई नोटबंदी में वेनेजुएला की सरकार ने 100 बोलिवर के नोट को चलन से बाहर किया था. सरकार ने अब 2 जनवरी तक 100 बोलिवर के नोट को चलाए जाने की इजाजत दी है. इसके आगे क्या होगा इस को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

नोटबंदी के बाद वेनेजुएला की सरकार ने पुरानी करेंसी को बदलने के लिए महज 72 घंटे का ही समय दिया. इसी के बाद देशभर में लूट की घटनाएं बढ़ गई थीं. कई जगह कैश वैन को लूटा गया तो कहीं सुपर मार्केट में भी लूट की खबरें आयी.

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने इस पूरी अफरातफरी को एक अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया है. उनके मुताबिक 500 बोलिवर के नए नोट को समय पर ना पहुंचाने की साजिश हुई है. वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने भारत में नोटबंदी के बाद 100 बोलिवर को नोट को बंद कर 500 बोलिवर लाने का ऐलान किया था. इस ऐलान की किसी को उम्मीद नहीं थी. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने 'माफियाओं' से निपटने के लिए कोलंबिया और ब्राजील के बॉर्डर को भी बंद करने का आदेश दिया है.

अचानक नोटबंदी के ऐलान और उसके बाद करेंसी बदलाव के उचित इंतजाम ना होने के कारण यहां अराजकता का माहौल हो गया था. नकदी संकट के बाद लोग खाने-पीने और रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए कार्ड और बैंक ट्रांसफर के जरिए लेनदेन करने के लिए बाध्य हो गए.

वेनेजुएला की करेंसी में पिछले कुछ सालों में गिरावट देखी गई थी. 100 बोलिवर की कीम अमेरिकी मुद्रा में महज दो सेंट के बराबर रह गई थी. महंगाई के मामले में वेनेजुएला सबसे आगे है. यहां दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई है. वेनेजुएला सरकार ने यह कदम सीमापार कोलंबिया में माफिया द्वारा राष्ट्रीय करेंसी बोलिवर की होर्डिंग और देश में लगातार बढ़ती महंगाई को काबू करने के लिए उठाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में शहबाज सरकार की बढ़ी टेंशन, विदेश मंत्री इशाक डार के इस्तीफे की मांग, गैंगरेप में रिश्तेदार की गिरफ्तारी पर बवाल
शहबाज सरकार की बढ़ी टेंशन, इशाक डार के इस्तीफे की मांग, गैंगरेप में रिश्तेदार की गिरफ्तारी पर बवाल
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, तेहरान ने किया कंफर्म, भारत से भी लेगा टैक्स?
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलेगा ईरान, तेहरान ने किया कंफर्म, भारत से भी लेगा टैक्स?

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget