एक्सप्लोरर

Varicella-Zoster Virus: 90 फीसदी भारतीयों में छिपा है ये वायरस! बड़ा खुलासा, जानें क्या है इसके लक्षण और बचाव के तरीके

90 फीसदी भारतीयों में वेरिसेला-जोस्टर वायरस मौजूद है, जो शिंगल्स का कारण बन सकता है. जानिए इसके लक्षण, खतरे और बचाव के उपाय, साथ ही जागरूकता की कमी पर अध्ययन.

Varicella-Zoster Virus: हममें से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि हमारे शरीर में एक ऐसा वायरस छिपा हो सकता है, जो उम्र बढ़ने के साथ खतरनाक रूप ले सकता है. Varicella-Zoster नामक वायरस, जो कभी बचपन में चिकनपॉक्स का कारण बना था, अब निष्क्रिय अवस्था में हमारे शरीर में मौजूद रहता है.

यह वही वायरस है जो बचपन में चिकनपॉक्स का कारण बनता है. यह वायरस नर्वस सिस्टम में डिएक्टिवेट रहता है, लेकिन उम्र बढ़ने और इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर यह फिर से एक्टिव हो सकता है और शिंगल्स नामक बीमारी पैदा कर सकता है.

शिंगल्स के लक्षण और संभावित खतरे
शिंगल्स से पीड़ित व्यक्ति को त्वचा पर लाल चकत्ते और फफोले हो सकते हैं. इसके अलावा, तेज जलन, झनझनाहट, और पोस्ट हेर्पेटिक न्यूरेलेजिया (PHN) जैसे दीर्घकालिक प्रभाव हो सकते हैं. कुछ मामलों में, यह वायरस आंखों में फैल सकता है, जिससे आंखों की रोशनी तक जा सकती है. इसके साथ ही, शिंगल्स से पीड़ित व्यक्तियों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी अधिक रहता है.

भारतीयों में जागरूकता की कमी
GSK की तरफ से किए गए एक सर्वेक्षण में यह सामने आया कि 50 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 90 फीसदी भारतीयों में यह वायरस मौजूद है, लेकिन 56.6 फीसदी लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. इसके अलावा, 61 फीसदी भारतीय पहले से ही डायबिटीज, दिल की बीमारी, अस्थमा, और किडनी रोग जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन केवल 49.8 फीसदी लोग शिंगल्स को लेकर चिंतित हैं.

शिंगल्स से बचाव कैसे करें?
शिंगल्स से बचने के लिए प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. एक्सपर्ट्स का मानना है कि रेगुलर बॉडी टेस्ट और सही लाइफस्टाइल अपनाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है. इसके लिए 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को शिंगल्स वैक्सीन लेने की सलाह दी जाती है.

उम्र बढ़ने के बावजूद आत्मविश्वास कायम
हालांकि शिंगल्स को लेकर जागरूकता कम है, लेकिन सर्वे में एक दिलचस्प बात यह भी सामने आई कि 55.7 फीसदी भारतीय खुद को अपनी उम्र से कम महसूस करते हैं. 24 फीसदी लोग तो यह मानते हैं कि वे खुद को कम से कम 10 साल छोटा महसूस करते हैं. हालांकि, केवल 25 फीसदी भारतीय ही बीमारियों से बचाव के लिए कोई कदम उठाते हैं.

ये भी पढ़ें: दुनिया के इस इस्लामिक देश में 40 सालों बाद पहली बार हुई जनगणना! जनसंख्या जान चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget