एक्सप्लोरर

USA Visa: भारतीय आईटी पेशेवरों के लिए खुशखबरी! अमेरिका एक मार्च से एच1बी वीजा आवेदन लेना करेगा शुरू

USA Visa: अमेरिकी नागरिकता और एमीग्रेशन सेवा (USCIS) ने कहा कि एक अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाले फाइनेंसियल साल के लिए वह एक मार्च से 17 मार्च के बीच H-1बी वीजा के लिए आवेदन स्वीकार करेगी.

USA Visa: अमेरिका में वित्तीय साल 2023-24 के लिए बहुप्रतीक्षित H1बी वीजा आवेदन आधिकारिक तौर पर एक मार्च से किए जाएंगे. अमेरिकी इमीग्रेशन एजेंसी एक मार्च से कुशल विदेशी कामगारों से वीजा के लिए आवेदन स्वीकार करेगी. इस वीजा की भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच सबसे अधिक मांग होती है.

एच-1बी वीजा गैर-आप्रवासी वीजा है, जिससे अमेरिकी कंपनियों को खास विशेषज्ञता वाले पेशेवरों में विदेशी कामगारों की भर्ती करने की अनुमति मिलती है. टेक्नोलॉजिकल कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं.

H-1बी वीजा के लिए आवेदन स्वीकार करेगी

अमेरिकी नागरिकता और इमीग्रेशन सेवा (USCIS) ने कहा कि एक अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाले फाइनेंशियल साल के लिए वह एक मार्च से 17 मार्च के बीच H1बी वीजा के लिए आवेदन स्वीकार करेगी. एच1बी वीजा धारकों को इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे विशेष क्षेत्रों में छह साल तक अमेरिका में काम करने और रहने की अनुमति देता है. छह साल बाद, यह स्थायी निवास या ग्रीन कार्ड के लिए रास्ते खोलते है.

हर साल 85,000 एच1बी वीजा जारी करता है

USCIS ने कहा, ''अगर हमें 17 मार्च तक पर्याप्त पंजीकरण मिले, तो हम बिना किसी क्रम के पंजीकरण का चयन कर उपयोगकर्ताओं के ऑनलाइन खाते में अधिसूचना भेजेंगे.'' वहीं एक बयान के मुताबिक खाताधारकों को यह सूचना 31 मार्च तक भेजी जाएगी. अमेरिका हर साल 85,000 एच1बी वीजा जारी करता है, जिसमें से 20,000 वीजा अमेरिकी संस्थानों से उन्नत डिग्री लेने वाले श्रमिकों के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष 65,000 वीजा एक लॉटरी प्रणाली के जरिये दिए जाते हैं.

1000 से ज्यादा दिन का वेटिंग टाइम

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका जाने वाले विदेशी छात्रों में भारतीय दूसरे नंबर पर है. इस बात की जानकारी देते हुए अमेरिकी कांसुलेट के स्पोक्सपर्सन ग्रेग ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों को देखते हुए भारत में वीजा प्रक्रिया को सामान्य करना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पहले 1000 से ज्यादा दिन का वेटिंग टाइम लग जाता था.

ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थकों की गुंडागर्दी, तिरंगा लहराने वाले छात्रों पर किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget