एक्सप्लोरर

गाजा पर बदला US का रुख? बोलीं VP कमला हैरिस- तत्काल हो युद्ध-विराम, इंसानियत का दिया हवाला

Kamala Harris on Gaza: कमला हैरिस ने कहा 'गाजा में लोग भूखे हैं और वहां की हालत बेहद अमानवीय हैं.' इजरायल की सरकार को गाजा में मानवीय मदद तेज करनी चाहिए.

Kamala Harris on Gaza: अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने गाजा पट्टी में तत्काल सीजफायर (युद्ध-विराम) की मांग से जुड़ी अपील की है. उन्होंने कहा कि इंसानियत के नाते युद्ध-विराम होना चाहिए. कमला हैरिस ने कहा गाजा में हर दिन जो हो रहा है वह विनाशकारी है. गाजा में लोगों की पीड़ा को देखते हुए कम से कम अगले छह सप्ताह के लिए तत्काल युद्धविराम होना चाहिए.

3 मार्च को अलबामा के सेलमा में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कमला हैरिस ने गाजा के हालात को फिलिस्तीनी लोगों के लिए 'मानवीय आपदा' करार दिया. कमला हैरिस ने कहा कि गाजा में लोग भूखे हैं और वहां की हालत बेहद अमानवीय हैं. कमला हैरिस ने कहा इजरायल की सरकार को गाजा में मानवीय मदद तेज करनी चाहिए. गाजा में मदद पहुंचाने की दिशा में इजरायल की कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी. 

युद्धविराम समझौतों पर कमला हैरिस ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमास ने बंधको के नाम बताने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद इजरायल ने युद्धविराम को लेकर चल रही बातचीत से खुद को अलग कर लिया है. बताया जा रहा है कि कतर और मिस्र की मध्यस्थता में मिस्र की राजधानी काहिरा में युद्धविराम को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन इस बातचीत का कोई परिणाम नहीं आया. इसको लेकर जब कमला हैरिस से सवाल किया गया तो कमला हैरिस ने कहा कि युद्धविराम को लेकर समझौते पर चर्चा हो रही है. हमास को भी इन समझौतों को मान जाना चाहिए, जिससे बंधक अपने परिवार से मिल सकें और फिलिस्तीनी नागरिकों को भी राहत मिल सके.

गाजा को लेकर अमेरिका के बदले सुर
दूसरी तरफ अभी तक अमेरिका लगातार इजरायल का समर्थन कर रहा था. अमेरिका ने युद्ध के लिए इजरायल को हथियार भी दिए और कहा कि इजरायल को अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार है. वहीं अब तमाम राजनीतिक दबाव के बाद अमेरिका युद्धविराम की तरफ बढ़ रहा है. कमला हैरिस के इस बयान को भी इन्हीं दबावों से जोड़कर देखा जा रहा है. अरब देश लगातार अमेरिका पर युद्धविराम को लेकर दबाव बना रहे हैं. वहीं इजरायल में भी बंधकों को छुड़ाने को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. अमेरिका ने युद्ध शुरू होने के बाद हाल ही में पहली बार गाजा में हवाई जहाज से मदद पहुंचाई है. वहीं अब कमला हैरिस युद्धविराम की वकालत कर रही हैं. 

यह भी पढ़ेंः Nikki Haley: रिपब्लिकन प्राइमरी के चुनाव में जीतीं निक्की हेली, डोनाल्ड ट्रंप को मात दे रच दिया यह इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget