एक्सप्लोरर

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 47 लाख पहुंचा, 1.56 लाख की मौत, 24 घंटे में 1462 लोगों की मौत

कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा कहर दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में बरपाया है. अमेरिका में लगातार 25वें दिन 50 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं.

वॉशिंगटन: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में हर दिन कोरोना मामले और मौत की संख्या में इजाफा हो रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में अमेरिका में कोरोना संक्रमण के 70 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 1462 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले और मौतें अमेरिका में दर्ज की गई हैं. इससे पहले पिछले कुछ दिनों से भारत और ब्राजील में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज हो रही थी. अमेरिका में कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की तादाद डेढ़ लाख पार कर गई है, ये भी दुनियाभर में मरने वालों की सबसे बड़ी संख्या है.

अबतक 49 फीसदी लोग हुए ठीक कोरोना संक्रमण पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या शनिवार सुबह तक बढ़कर 47 लाख 5 हजार के पार पहुंच गई. वहीं अबतक 1 लाख 56 हजार 747 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, बीमारी से ठीक हो रहे लोगों की रफ्तार अभी भी धीमी है. देश में अबतक 23.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जो कुल संक्रमितों का सिर्फ 49 फीसदी है. 22 लाख 21 हजार अभी भी इस वायरस से संक्रमित हैं. वहीं अमेरिका में कुल 3.30 फीसदी कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है.

कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका के सबसे बड़े राज्यों में से एक कैलिफॉर्निया कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है. राज्य में 5 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले अभी तक सामने आ चुके हैं. साथ ही इस राज्य में 9,194 लोगों की मौत हुई है. वहीं एक वक्त देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहा न्यूयॉर्क अब तीसरे नंबर पर है, जहां 4 लाख 43 हजार मामले अभी तक आ चुके हैं. मौत के मामले में अभी भी यह पूरे देश में सबसे ऊपर है. राज्य में संक्रमण से 32,765 लोगों की मौत हुई.

इनके अलावा फ्लोरिडा, न्यू जर्सी, टेक्सस, इलिनॉय समेत कई अन्य राज्य इससे काफी प्रभावित हैं. देश के 12 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा मामले आए हैं, जबकि ज्यादातर राज्यों में मृतकों का आंकड़ा एक हजार से ऊपर पहुंच चुका है.

कोरोना के संभावित टीके पर 2.1 अरब डॉलर और खर्च करेगा अमेरिका दवा कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन और सनोफी पैस्टर ने अमेरिका को कोविड-19 के 10 करोड़ प्रयोगात्मक टीकों की आपूर्ति की घोषणा की है. अमेरिकी सरकार इसके लिए करीब 2.1 अरब डॉलर की राशि खर्च करेगी. वह इस उम्मीद में यह खर्च करेगी कि इससे कुछ फायदा होगा. कंपनियों ने एक बयान में कहा कि अमेरिका 2.1 अरब डॉलर का भुगतान करेगा. ताकि कोविड-19 के संभावित टीके के चिकित्सकीय परीक्षण, विनिर्माण और आपूर्ति के स्तर को बढ़ाया जा सके. इस राशि का एक बड़ा हिस्सा सनोफी के पास जाएगा.

अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स एजर ने एक बयान में कहा, ''ऑपरेशन वार्प स्पीड के तहत टीकों का पोर्टफोलियो तैयार किया जा रहा है. ताकि साल के अंत तक हमारे पास जल्द से जल्द कम से कम एक सुरक्षित टीका उपलब्ध हो.'' ऑपरेशन वार्प स्पीड के तहत अमेरिका के दीर्घावधि में 50 करोड़ टीकों की अतिरिक्त आपूर्ति हासिल करने का विकल्प भी है.

ये भी पढ़ें

क्या पानी से कोरोना वायरस को पूरी तरह मारा जा सकता है? जानें रूसी वैज्ञानिकों का दावा

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व राष्ट्रपति ओबामा का निशाना, कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार करवा रही मौजूदा सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget