एक्सप्लोरर

कमला हैरिस बोलीं- ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा अमेरिका

अमेरिका में किसी भी बड़ी पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाई जाने वाली हैरिस पहली अश्वेत और भारतीय मूल की व्यक्ति हैं.

वाशिंगटन: अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने बुधवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा. उन्होंने कहा कि बाइडेन प्रशासन अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते को मजबूत करने के साथ ही अस्थिरता फैलाने वाले तेहरान के अन्य कदमों पर रोक लगाएगा.

समझौता करके ईरान को काबू में करेंगे- हैरिस

इस मुद्दे को लेकर ट्रंप प्रशासन पर निशाना साधते हुए भारतीय मूल की सीनेटर ने कहा, ‘’ वह परमाणु समझौता, जैसा कि हम सब जानते हैं कि उसने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ने से रोक दिया था और यह कारगर था, अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों और अमेरिकी खुफिया समुदाय ने भी इस बात की पुष्टि की थी. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से यह कहते हुए हाथ खींच लिए थे कि वे इससे बेहतर समझौता करके ईरान को काबू में करेंगे. लेकिन ईरान ने तो अपनी परमाणु गतिविधियां बढ़ा दी.’’

अमेरिका में किसी भी बड़ी पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाई जाने वाली हैरिस पहली अश्वेत और भारतीय मूल की व्यक्ति हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट कर दूं कि हम ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे. हम यह सुनिश्चित करना जारी रखेंगे कि इजराइल को अमेरिका का अटूट समर्थन मिलता रहे.’’

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं बाइडेन 

हैरिस चंदा हासिल करने के दौरान सवालों का जवाब दे रही थीं. उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन में तत्कालीन उप राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने पर रोक लगा दी थी. बाइडेन अभी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं.

कैलिफोर्निया से पहली बार सीनेटर बनीं हैरिस ने कहा कि उनका मानना है कि अमेरिका मौजूदा समय में पहले की अपेक्षा अपने सहयोगियों देशों के बीच कहीं ज्यादा अलग-थलग पड़ गया है.

यह भी पढ़ें-

US: व्हाइट हाउस में दुर्लभ कार्यक्रम में अमेरिकी नागरिक बनीं भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1277 की मौत, ब्राजील में 48 हजार नए मामले सामने आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो प्रोटोकॉल तोड़ ऐसे हुआ प्रेसिडेंट ने किया ग्रैंड वेलकम, जानें क्यों चीन की नजर
इंडनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो प्रोटोकॉल तोड़ ऐसे हुआ प्रेसिडेंट ने किया ग्रैंड वेलकम, जानें क्यों चीन की नजर
PoK Protest: PoK में 28 दिनों के आंदोलन के बाद प्रदर्शन तेज, रावलकोट से कोटली तक सड़कों पर लोग, पाकिस्तान को अल्टीमेटम
PoK में 28 दिनों के आंदोलन के बाद प्रदर्शन तेज, सड़कों पर हजारों लोग, पाकिस्तान सरकार को अल्टीमेटम
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget