एक्सप्लोरर

US: व्हाइट हाउस में दुर्लभ कार्यक्रम में अमेरिकी नागरिक बनीं भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर

भारत की सॉफ्टवेयर डेवलपर, सुधा सुंदरी नारायणन उन लोगों में शामिल थीं जिन्हें अमेरिकी नागरिक के तौर पर शपथ दिलाई गई.

न्यूयॉर्क/ वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित नागरिकता देने के दुर्लभ समारोह की अध्यक्षता की जिसमें भारत के एक सॉफ्टवेयर डेवलपर समेत पांच आव्रजकों को अमेरिकी नागरिकता की शपथ दिलाई गई. ट्रंप ने इस मौके पर कहा कि इन आव्रजकों का “शानदार देश” में स्वागत है जहां हर नस्ल, धर्म और रंग के लोग हैं.

सुधा सुंदरी ने अमेरिकी नागरिक के तौर पर शपथ ली

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इस समारोह की मेजबानी की और समारोह का वीडियो मंगलवार को ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ की दूसरी रात को चलाया गया. पांच देशों- भारत, बोलिविया, लेबनान, सूडान और घाना के आव्रजक व्हाइट हाउस में समारोह के दौरान एक पंक्ति में खड़े रहे. दायां हाथ उठाकर और बाएं हाथ में अमेरिकी ध्वज लिए हुए, उन्हें अमेरिकी गृह सुरक्षा के कार्यवाहक मंत्री चाड वुल्फ ने निष्ठा की शपथ दिलाई. भारत की सॉफ्टवेयर डेवलपर, सुधा सुंदरी नारायणन उन लोगों में शामिल थीं जिन्हें अमेरिकी नागरिक के तौर पर शपथ दिलाई गई.

ट्रंप ने कहा, “हमारे महान अमेरिकी परिवार में पांच बेहद शानदार नये सदस्यों का स्वागत करते हुए अमेरिका आज आनंदित है. आप इस धरती के महानतम राष्ट्र के साथी नागरिक हैं.” ट्रंप ने कहा कि शपथ लेने वाले नये अमेरिकी नागरिकों ने नियमों का पालन किया, कानून का पालन किया, देश का इतिहास सीखा, अमेरिकी मूल्यों को अपनाया और खुद को उच्चतम अखंडता का महिला और पुरुष साबित किया.

आपने दुनिया की सबसे बेशकीमती संपत्ति अर्जित की है- ट्रंप

उन्होंने कहा, “यह आसान नहीं है. आप बहुत कुछ से गुजरे हैं और हम इस बात की सराहना करते हैं कि आज आप हमारे साथ यहां हैं. आपने दुनिया की सबसे बेशकीमती संपत्ति अर्जित की है. यह अमेरिकी नागरिकता कहलाती है. इससे बड़ा कोई सम्मान या विशेषाधिकार नहीं है.” उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इन लोगों का राष्ट्रपति बनना उनके लिए सम्मान की बात है. बाद में, ट्रंप ने पांच नये नागरिकों के नाम और उनके कुछ ब्योरे पढ़कर सुनाए.

राष्ट्रपति ने कहा सुधा, भारत में जन्मीं “अभूतपूर्व सफल व्यक्ति” हैं जो 13 वर्ष पहले अमेरिका आईं थीं. उन्होंने कहा, “सुधा प्रतिभाशाली सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं और वह और उनके पति दो खूबसूरत, शानदार बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं. आपका बहुत शुक्रिया और बधाई. शानदार काम.’’ गुलाबी रंग की साड़ी में मौजूद सुधा को ट्रंप ने उनकी नागरिकता का प्रमाण-पत्र सौंपा.

यह भी पढ़ें-

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.43 करोड़ पहुंची, पिछले 24 घंटों में 6308 लोग मरे

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1277 की मौत, ब्राजील में 48 हजार नए मामले सामने आए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
PoK के रावलकोट में भारी तनाव की आशंका, डेढ़ लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 4,000 रेंजर्स तैनात
PoK के रावलकोट में भारी तनाव की आशंका, डेढ़ लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 4,000 रेंजर्स तैनात
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget