एक्सप्लोरर

H-1B Visa: अमेरिका दूसरी बार एच-1बी वीजा के लिए लॉटरी निकालेगा, भारतीय पेशेवरों के लिए मौका

अमेरिका विशिष्ट योग्यता रखने वाले लोगों को एच-1बी वीजा देने के लिए दूसरी बार लॉटरी निकालने जा रहा है. इस वीजा के तहत अमेरिकी कंपनियों में दक्ष लोगों को नौकरी मिलती है. 

भारतीय आईटी पेशेवरों के लिए अमेरिका एक बार फिर एच-1 वीजा की सौगात देने जा रहा है. इसके लिए दोबारा लॉटरी निकाली जाएगी. अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा US Citizenship and Immigration Services (USCIS) ने कहा है कि अमेरिका एच1बी वीजा आवेदकों के चयन लिए दूसरी लॉटरी का आयोजन करेगा. इस फैसले से सैकड़ों भारतीय आईटी पेशेवरों को दूसरा मौका मिलेगा, जो पहले चयन में एच1बी वीजा नहीं पा सके थे. USCIS ने कहा कि इस साल की शुरुआत में एच-1बी वीजा के लिए कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ का आयोजन किया गया था लेकिन इसमें अमेरिकी कांग्रेस द्वारा तय से कम संख्या में एच-1बी वीजा दिए गए. इसलिए दूसरे ड्रॉ को निकालने का फैसला किया गया है. 

2 अगस्त से 3 नवंबर के बीच आवेदन
एच1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है जिसकी मदद से अमेरिकी कंपनियां आईटी प्रोफेशनल और विशिष्ट योग्यता रखने वाले पेशेवरों को नौकरी पर रखती है. इसके तहत हजारों भारतीय और चीनियों को अमेरिकी कंपनियों में हर साल नौकरी मिलती है. अमेरिकी कंपनियां इन पेशेवरों की दक्षता पर पूरी तरह निर्भर है. ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा को सीमित कर दिया था जिससे भारतीय आईटी पेशेवर प्रभावित हुए थे. यूएससीआईएस ने एक बयान में कहा, हमने हाल में तय किया कि हमें वित्त वर्ष 2022 के संख्यात्मक आवंटन तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त पंजीकरण को चयनित करने की जरूरत है. यूएससीआईएस ने कहा, 28 जुलाई को पहले से पंजीकृत लोगों में से कुछ को चयनित किया है. अब 28 जुलाई को चयनित पंजीकरणों के आधार पर नए ड्रॉ के लिए आवेदन दो अगस्त से तीन नवंबर तक किए जा सकेंगे.

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं 
यूएससीआईएस ने कहा है कि इस एच-1बी वीजा के लिए उन्हीं आवेदकों का चयन होगा जिनका पंजीकरण वित्तीय वर्ष 2022 के लिए हो चुका है. यूएससीआईएस ने कहा है कि आवेदकों को तय समय सीमा के अंदर सही सर्विस सेंटर से आवेदन करना चाहिए. इसके ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं है. आवेदक को तय कागज पर फॉर्म भरना होगा. इसके फॉर्म के साथ ही आवेदक को रजिस्ट्रेशन सेलेक्शन नोटिस भी भेजना होगा. गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन से पहले अमेरिका द्वारा जारी एच-1 वीजा में से आधा वीजा भारतीयों को हासिल हो जाता था. अब इसकी संख्या को पहले से कम कर दी गई है लेकिन भारतीय एच-1 वीजा में सबसे आगे रहते हैं.

ये भी पढ़ें-

भारत-चीन के मिलिट्री कमांडर्स के बीच 12वें दौर की अहम मीटिंग आज, डिसइंगेजमेंट पर होगी चर्चा

Tokyo Olmpics 2020 Live: डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह, मेडल की उम्मीद बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget