एक्सप्लोरर

Video: रात के अंधेरे में सेना के हेलिकॉप्टर से टकराया पैसेंजर्स से भरा विमान, इलाका धुआं-धुआं

Washington DC Flight Crash: अमेरिका के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास हुई विमान दुर्घटना में 19 लोगों के मारे जाने खबर है. इस यात्री विमान में 64 और सेना के हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे.

Washington DC Flight Crash: अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास अमेरिकन एयरलाइंस के विमान और हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई. इस दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर और विमान दोनों नदी में जा गिरे. अब इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो काफी खौफनाक है. अल जजीरा की पत्रकार ने यह वीडियो शेयर किया है. न्यूज एजेंसी बीएनओ के मुताबिक हादसे में 19 लोगों की मौत की खबर है.

लैंडिंग के दौरान यात्री विमान 5342 अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया. इस दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट से सभी टेकऑफ और लैंडिंग रोक दी गई है. बीएनओ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकन एयरलाइंस के यात्री विमान में 64 और सेना के हेलीकॉप्टर में 3 लोग सवार थे. 

वॉशिंगटन डीसी में प्लेन क्रैश का वीडियो

अमेरिका के गृह मंत्री के अनुसार वाशिंगटन डीसी के निकट विमान दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए तटरक्षक बल सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें रीगन हवाई अड्डे पर हुई भयावह दुर्घटना के बारे में जानकारी दी गई है.

FAA ने दुर्घटना की पुष्टि की

घटना के समय फ्लाइट लगभग 400 फीट की ऊंचाई पर थी और उसकी स्पीड करीब 140 मील प्रति घंटे की थी. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है. डीसी फायर और ईएमएस ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि घटनास्थल पर फायरबोट तैनात किए गए. FAA ने बताया कि PSA एयरलाइंस के विमान ने कंसास से उड़ान भरी थी. सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: बशर अल-असद के बाद अब अहमद अल-शरा बने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति, जानिए कौन है ये शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget