एक्सप्लोरर

Virginia Shooting: वर्जीनिया के स्कूल मे फायरिंग-7 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Virginia: पिछले कुछ महीनों में अमेरिका के स्कूलों और कॉलेजों में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं. अमेरिका में बढ़ते गन कल्चर को इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है.

Virginia High School Shooting: अमेरिका (America) के वर्जीनिया (Virginia) के रिचमंड शहर में मंगलवार (6 जून) को हुगुएनोट हाई स्कूल ग्रेजुएशन समारोह के दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. अमेरिकी न्यूज USA टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए, जिसमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.  

रिचमंड पुलिस प्रमुख रिक एडवर्ड्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घटना के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस प्रमुख रिक एडवर्ड्स ने जानकारी दी कि गोली हाई स्कूल के थियेटर के अंदर चली थी.

गोलीबारी के दौरान अफरा-तफरी
रिचमंड पब्लिक स्कूल के एक प्रवक्ता मैथ्यू स्टेनली ने यूएसए टुडे को बताया कि गोलीबारी मोनरो पार्क के बाहर ग्रेजुएशन समारोह के खत्म होने के बाद हुई. मोनरो पार्क वीसीयू कैंपस के निकट डाउनटाउन रिचमंड में स्थित है. इस गोलीबारी में घायल हुए लोगों के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रमुख रिक एडवर्ड्स ने संवाददाताओं को बताया कि गोलीबारी में घायल हुए लोगों का इलाज पास के ही हॉस्पिटल में किया जा रहा है. गोलीबारी के दौरान बहुत अफरा-तफरी भी हो गई थी, जिसमें थिएटर से निकलने के दौरान दो लोग गिरकर चोटिल हो गए और एक कार से टकरा गए.

गोलीबारी में घायल हुए लोगों को देंगे न्याय
वर्जीनिया के रिचमंड के मेयर लेवर स्टोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम गोलीबारी में घायल हुए लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. इसके अलावा इसमें पकड़े गए लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की कोशिश करेंगे. रिचमंड पुलिस विभाग ने कहा कि घटनास्थल के आस-पास के इलाके में खतरे की कोई संभावना नहीं थी. पुलिस ने जांच के दौरान लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें:Watch: बांध टूटने के कारण लाखों लोगों के जान पर आई आफत, यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget