एक्सप्लोरर

सीरिया से वापसी के बाद अफगानिस्तान से भी आधी फौज बुलाने की तैयारी में अमेरिका

अफगानिस्तान में मौजूद 14,000 अमेरिकी सैनिकों का काम अफगानी फौज को ट्रेनिंग देने से लेकर ISIS और अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों के ख़िलाफ़ अफगानिस्तान के अभियान में उन्हें सलाह देने का है.

वॉशिंगटन: सीरिया से अपने जवानों को वापस बुला रहा अमेरिका का डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ऐसा ही एक और बड़ा कदम उठाने वाला है. अमेरिकी मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान से भी ट्रंप 7000 अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने वाले हैं. ये संख्या भारत के मित्र देश अफगानिस्तान में मौजूद कुल अमेरिकी सैनिकों की लगभग आधी है.

अमेरिकी मीडिया न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक इसकी जानकारी दो रक्षा अधिकारियों ने दी है. एक अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने ये फैसला उसी समय किया जब उन्होंने सीरिया से अमेरिकी फौज को वापस बुलाने का निर्णय लिया. इस फैसलों को उस मुहिम की ओर पहला कदम माना जा रहा है जिसके तहत अमेरिका 17 साल से अफगानिस्तान में चल रहे उसके युद्ध को समाप्त कर सकता है.

अफगानिस्तान में मौजूद 14,000 अमेरिकी सैनिकों का काम अफगानी फौज को ट्रेनिंग देने से लेकर ISIS और अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों के ख़िलाफ़ अफगानिस्तान के अभियान में उन्हें सलाह देने का है. रक्षा अधिकारी का कहना है कि अमेरिकी फौज को वापस बुलाने के फैसले के पीछे कोशिश ये है कि अफगानिस्तान अपनी ख़ुद की फ़ौज पर ज़्यादा निर्भर हो सके और पश्चिमी सहयोग पर उसकी निर्भरता कम हो.

इससे जुड़ी एक बेहद भयावह जानकारी ये है कि अमेरिकी फौज ने 2014 में सीधे तौर पर सैन्य अभियानों में हिस्सा लेने बंद कर दिया था. इसके बाद से 25,000 अफगानी जवानों को अपनी जानें गंवानी पड़ी है. ऐसे में सवाल ये है कि अगर अमेरिका पूरी तरह से अफगानिस्तान से बाहर निकल जाता है तो ISIS, अलकायदा और तालिबान जैसे आतंकी संगठनों के ख़िलाफ़ अफगान की फौज कितनी कारगर साबित होगी?

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget