एक्सप्लोरर

 US Air Strike: सीरिया में ईरान समर्थित लड़ाकों पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, पांच की मौत

अमेरिका ने एक बार सीरिया में अमेरिकी सेना के खिलाफ काम कर रहे आतंकी समूहों को निशाना बनाया है. अमेरिका का आरोप है कि ये आतंकी समूह ईरान समर्थित हैं और ये इराकी प्रतिष्ठानों को अपना निशाना बनाते हैं. जो बाइडन के सत्ता संभालने के बाद सीरिया में इस तरह का यह दूसरा हमला है. 

अमेरिकी सेना ने इराकी सीमा से सटे पूर्वी सीरिया में ईरान समर्थित सशस्त्र लड़ाकों के ठिकानों पर हमले किए हैं. इस हमले में कम से कम पांच लड़ाकों के मारे जाने की खबर है. सोमवार को war monitor ने यह खबर दी है. Syrian Observatory for Human Rights के मुताबिक अमेरिकी एयर स्ट्राइक में कम से कम 5 लड़ाकों की जानें गई हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. विभिन्न नेटवर्क के माध्यम से सीरिया के अंदर सूचना एकत्र करने वाला संगठन वार मॉनिटर के मुताबिक अमेरिकी एयर स्ट्राइक में लड़ाकों के ठिकानों को निशाना बनाया गया है. सीरियाई समाचार एजेंसी SANA news के मुताबिक इस एयर स्ट्राइक में एक बच्चे की भी मौत हुई है और तीन अन्य लोग बुरी तरह जख्मी है. 

पेंटागन ने एयर स्ट्राइक की पुष्टि की 
पेंटागन ने सीरिया में ईरान समर्थित लड़ाकों के ऊपर एयर स्ट्राइक की पुष्टि की है. जो बाइडेन के सत्ता संभालने के बाद ईरान समर्थित लड़ाकों पर यह दूसरा हमला है. पेंटागन ने कहा है कि उसने सीरिया में दो और इराक में एक जगह पर परिचालन स्पॉट और हथियारों के भंडारण सुविधाओं को निशना बनाया है. पेंटागन के मुताबिक इन जगहों का इस्तेमाल कतीब हिजबुल्लाह Kataeb Hezbollah और कतीब सैयीद अल शुहादा  Kataeb Sayyid al-Shuhada जैसे आतंकी समूहों द्वारा किया जा रहा था. इन दोनों अतिवादी समूह का ईरान से नजदीकी संपर्क है. पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी John Kirby ने बताया कि इन जगहों का इस्तेमाल ईरान समर्थित अतिवादी समूहों द्वारा किया जाता था जो अमेरिकी सेना और हमारी आवागमन को UAV ड्रोन से निशाना बनाता था. 

इन लड़ाकों पर दूसरी बार हमला 
पिछले कुछ महीनों में इराक में अमेरिकी हित को आतंकी समूहों द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा है. अमेरिका इसके लिए लगातार ईरान समर्थित इराकी गुट को दोषी करार दे रहा है. अमेरिका का कहना है कि इराक में स्थित कुछ अलगाववादी आतंकी समूहों को ईरान समर्थन देता है और यह समूह रॉकेट और अन्य माध्यमों से इराकी प्रतिष्ठानों पर हमले कर रहे हैं. फरवरी में अमेरिकी सेना ने पूर्वी सीरिया में ईरान के समर्थन वाले सशस्त्र समूहों पर हमले किए थे. इस कार्रवाई में ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों के करीब 20 लड़ाके मारे गए थे. पेंटागन ने कहा था क अमेरिका ने इराक में अपने सैनिकों के ठिकानों पर हुए रॉकेट हमलों के जवाब में यह कार्रवाई की है. 

ये भी पढ़ें-

भारत में कोविड के चार और वेरिएंट्स लोगों के लिए बन सकते हैं खतरा, एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

Bihar Corona Update: 24 घंटे में मिले 185 नए मामले, कई जिलों में तो एक भी संक्रमित नहीं, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget