एक्सप्लोरर

US Presidential Election Live : पांच प्वाइंट में समझें बाइडेन ने क्यों राष्ट्रपति की रेस से बाहर होने का फैसला किया, क्या इससे ट्रंप की बढ़ेंगी मुश्किलें?

US Presidential Election 2024 : जो बाइडेन कभी पद छोड़ने के विरोध में थे, आखिर जो बाइडेन ने ऐसे समय में चुनाव की रेस से पीछे हटने का फैसला क्यों लिया, पांच पॉइंट में समझें आसानी से.

US Presidential Election Live : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार (21 जुलाई) को राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया. उनके इस फैसले के बाद दोबारा से उनके राष्ट्रपति बनने की चर्चाओं पर विराम लग गया. बाइडेन ये ऐलान ऐसे समय पर किया गया, जब रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप उनसे मजबूत कैंडिडेट के रूप में उभरते दिखे. हालांकि, मीडिया में भी बीच में कई बार यही खबरें आ रही थीं कि बाइडेन को हटना चाहिए. तो आखिर जो बाइडेन ने ऐसे समय में चुनाव की रेस से पीछे हटने का फैसला क्यों लिया, पांच पॉइंट में समझें आसानी से.

भारी दिख रहे थे डोनाल्ड ट्रंप
प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद डोनाल्ड ट्रंप एक मजबूत कैंडिडेट के रूप में उभरकर आए. इसके बाद से जो बाइडेन की लोकप्रियता थोड़ी कम होने लगी. बची कसर ट्रंप के ऊपर हुए हमले ने कर दी. ट्रंप पर रैली के दौरान गोली चलने के बाद चुनाव एकतरफा सा नजर आ रहा था. इसके बाद से ही बाइडेन पर दबाव बनने लगा.

कमला हैरिस को मिल सकते हैं बाइडेन से ज्यादा वोट
जो बाइडेन ने अभी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया है. कमला हैरिस को इस समय ट्रंप को टक्कर देने वाला कैंडिडेट माना जा रहा है. 81 वर्षीय बाइडेन ने कहा कि यह फैसला पार्टी के सर्वोत्तम हित में लिया गया है. बाइडेन ने कहा कि वह जनवरी 2025 में अपना कार्यकाल समाप्त होने तक राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ के रूप में अपनी भूमिका में बने रहेंगे और इस हफ्ते राष्ट्र को संबोधित करेंगे. 

डेमोक्रेट्स भी बना रहे थे दबाव
पार्टी को हार का सामना न करना पड़े, इसलिए डेमोक्रेट्स भी चाहते थे कि जो बाइडेन हट जाएं. इस वजह से भी उन पर दबाव बन रहा था. हालांकि, राष्ट्रपति चुनावों से ठीक 4 महीने पहले पद छोड़ने के विचार के पूरी तरह खिलाफ थे, लेकिन उन्होंने रविवार को वही कहा जो कई डेमोक्रेट सुनना चाहते थे. अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि यह मेरी पार्टी और देश के हित में है कि मैं पद छोड़ दूं और अपने कार्यकाल के बाकी समय में राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करूं. वहीं, पार्टी को फंड देने वाले प्रमुख लोगों ने भी लाखों डॉलर वापस लेने की बातें कही थीं. इसलिए उन्होंने डेमोक्रेट्स के बढ़ते विरोध के मद्देनजर यह फैसला लिया.

अपने खिलाफ सबूत देखे, फिर लिया फैसला
डेली मेल के अनुसार, शनिवार रात मामला काफी गर्म हो गया था. राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने शीर्ष सलाहकारों स्टीव रिचेट्टी और माइक डोनिलॉन के साथ बैठक बुलाई. रिपोर्ट बताती हैं कि उन्होंने अपने खिलाफ सबूतों पर ध्यान से विचार करने के बाद यह फैसला लिया कि पार्टी के हित में पद छोड़ना ही सही रहेगा. सर्वेक्षणों ने स्पष्ट सबूत दिए थे कि कमला हैरिस बड़े चुनाव में ट्रंप के खिलाफ उनसे बेहतर प्रदर्शन करेंगी.

हेल्थ और कोरोना ने बढ़ाई चिंता
बाइडेन की उम्र और हेल्थ को लेकर भी कई सवाल उठ रहे थे. ट्रंप भी उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर लगातार हमला करते नजर आ रहे थे. पार्टी में इसको लेकर काफी विरोध था, यह भी एक कारण माना जा रहा है. वहीं, हाल में बाइडेन में कोरोना होने की खबर आई, इसने भी डेमोक्रेट्स को चिंता में डाल दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget