एक्सप्लोरर

Joe Biden Kyiv Visit: 10 घंटे ट्रेन का सफर, छोटी सी टीम... मामूली सुरक्षा- ऐसे अचानक चुपके से कीव पहुंचे जो बाइडेन

Joe Biden: यूक्रेन यात्रा के वक्त जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुविलियान के अलावा कुछ ही लोग थे. मामूली सुरक्षा के बीच बाइडेन की यात्रा के दौरान 2 पत्रकार भी शामिल थे.

US President Joe Biden Travels Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के एक साल पूरे होने जा रहे हैं. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने सोमवार (20 फरवरी) को अचानक यूक्रेन (Ukraine) का दौरा कर सबको चौंका दिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन की यूक्रेन यात्रा को लेकर किसी को भी भनक नहीं थी. किसी को कोई जानकारी नहीं थी कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति इस तरह से अचानक कीव पहुंचेंगे. 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जब कभी विदेशी दौरे पर रवाना होते हैं तो हमेशा भारी सुरक्षा के बीच किले की तरह दिखने वाले एयरफोर्स वन में सफर करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कीव यात्रा के लिए ट्रेन को चुना. 

बाइडेन ने किया 10 घंटे का ट्रेन सफर

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार को ट्रेन से यात्रा कर यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे. पोलैंड के रेज़्ज़ो से ट्रेन में सवार होने के बाद वह लगभग 10 घंटे तक ट्रेन में सवार रहे. विदेश यात्रा के दौरान उनके साथ एक बड़ा काफिला चलता है. कई सुरक्षा अधिकारी और पत्रकार शामिल होते हैं, लेकिन यूक्रेन यात्रा के दौरान उनके साथ एक छोटी सी टीम थी. यूक्रेन में यात्रा की अवधि के दौरान उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद कर दिया गया था.

मामूली सुरक्षा के बीच कीव दौरा

मामूली सुरक्षा के बीच जो बाइडेन का यूक्रेन दौरा हर किसी को हैरान कर रहा है. कीव दौरे में बाइडेन के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ जेन ओ'माल्ली डिलन और ओवल ऑफिस ऑपरेशन के डायरेक्टर एनी टॉमसिनी शामिल थे. इसके अलावा छोटी मेडिकल टीम और व्हाइट हाउस के आधिकारिक फोटोग्राफर थे. उनकी यात्रा के दौरान 13 पत्रकार शामिल होते हैं, लेकिन यूक्रेन दौरे के वक्त सिर्फ दो पत्रकार थे.

बाइडेन का यूक्रेन दौरे से दुनिया हैरान

बाइडेन रविवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब सबसे पहले अमेरिका से निकले थे. इस यात्रा के लिए कोई बड़ा आकर्षक एयर फ़ोर्स वन नहीं था. राष्ट्रपति वायु सेना के सी-32 पर सवार होकर रात के अंधेरे में निकल पड़े, जो एक मोडिफाई बोइंग 757 विमान है. ये आमतौर पर छोटे हवाई अड्डों की घरेलू यात्राओं के लिए उपयोग किया जाता है. फिर पोलैंड के रेज़्ज़ो से ट्रेन में सवार होकर कीव पहुंचे. बाइडेन सोमवार को सुबह 8 बजे राजधानी कीव पहुंचे और राजदूत ब्रिजेट ब्रिंक ने उनका स्वागत किया.

ये भी पढ़ें:

Turkiye Syria Earthquake: तुर्किए में फिर हिली धरती, जानिए क्यों बार-बार यहां आ रहा है भूकंप, क्या है वजह?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget