एक्सप्लोरर

US News: अमेरिकी सेना में यौन उत्पीड़न की घटना को माना जाएगा अपराध, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आदेश पर लगाई मुहर

America: अमेरिकी सैन्य न्याय संहिता (Military Justice Code) के तहत यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) को अपराध (Crime) बनाया गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आदेश पर हस्ताक्षर किए.

US Sexual Harassment Crime: अमेरिकी सेना में यौन उत्पीड़न को अब क्राइम की श्रेणी में माना जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें पेंटागन ने लंबे समय से गंभीर मुद्दे पर समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया है. सैन्य न्याय संहिता (Military Justice Code) के तहत यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) को अपराध (Crime) बनाया गया है. 2022 के राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम की ओर से उठाया गया ये कदम एक तरह से वैनेसा गुइलेन (Vanessa Guillen) को श्रद्धांजलि है. 

अमेरिकी सेना में यौन उत्पीड़न अब अपराध

अमेरिका में 20 वर्षीय सेना के जवान की 2020 में एक साथी सिपाही ने यौन उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी थी. उन्होंने अपने परिवार से कहा था कि उसकी शिकायत को लेकर सैन्य कमान पर भरोसा नहीं है. व्हाइट हाउस (White House) की प्रवक्ता जेन साकी (Jen Psaki) ने कहा कि यह आदेश सेना विशेषज्ञ वैनेसा गुइलेन की स्मृति का सम्मान करता है. जिनकी मौत हमारी सेना में यौन हिंसा के संकट की ओर राष्ट्रीय ध्यान को प्रेरित कर रही है. इस आदेश से सैन्य न्याय सुधार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: North Korea ने फिर दिखाया महाशक्तियों को ठेंगा, जापान के समुद्र में किया मिसाइल टेस्ट

राष्ट्रपति बाइडेन ने लगाई मुहर

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी कि उन्होंने समान न्याय संहिता में यौन उत्पीड़न को अपराध बनाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया. यह आदेश घरेलू हिंसा (Domestic Violence) को लेकर कानून को और मजबूत करता है. साथ ही अंतरंग दृश्यों या फोटो के गलत प्रसारण या वितरण के खिलाफ सख्ती का संदेश देता है. अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन (Lioyd Austin) ने पहले सशस्त्र बलों में यौन हिंसा के अपराधियों से निपटने और उन पर अधिक प्रभावी ढंग से मुकदमा चलाने के तरीके के बारे में सिफारिशें प्रस्तुत करने के लिए एक स्वतंत्र आयोग नियुक्त किया था. सेना में यौन उत्पीड़न के अपराधियों को अब जेल में सजा काटनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: India Central Asia Meet: भारत-मध्य एशिया की पहली शिखर बैठक आज, पांच देशों के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल संकट में रूस तो मदद को आगे आया भारत, टैंकर से भेजे करीब 60 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल
तेल संकट में रूस तो मदद को आगे आया भारत, टैंकर से भेजे करीब 60 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल
अयातुल्ला खामनेई की 9 जुलाई को अंतिम विदाई, नितिन नबीन और खरगे को ईरान से मिला न्योता
अयातुल्ला खामनेई की 9 जुलाई को अंतिम विदाई, नितिन नबीन और खरगे को ईरान से मिला न्योता
एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से बिजली विभाग का प्रहार... रावलपिंडी में बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त
एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से बिजली विभाग का प्रहार... रावलपिंडी में बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त
यूएस सीनेटर बोले- चीन जाते समय फोन छोड़कर जाता हूं, भारत जाते वक्त साथ लेकर जाता हूं, बताई ये वजह
यूएस सीनेटर बोले- चीन जाते समय फोन छोड़कर जाता हूं, भारत जाते वक्त साथ लेकर जाता हूं, बताई ये वजह

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget