एक्सप्लोरर

DALCA Biden : तीन युवा भारतीय-अमेरिकियों को जो बाइडन ने बनाया ख़ास मेहमान

DALCA समूह में ऐसे बच्चे हैं जो छोटी उम्र में अपने माता-पिता के साथ अमेरिका आए और यहां रह रहे थे, लेकिन अब एडल्ट होने के बाद उन्हें अपने देश वापस लौटने का निर्देश दिया गया है.

DALCA Biden Diwali Celebration : हर बार की तरह इस साल भी अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस बार का सेलिब्रेशन वीज़ा समस्या से जूझ रहे भारतीय अमेरिकियों के लिए बेहद ही ख़ास रहा. इस सेलिब्रेशन में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तीन ख़ास मेहमान को बुलाया था.राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने दीवाली रिसेप्शन में तीन युवा भारतीय अमेरिकियों को आमंत्रित किया. ये वो युवा हैं जो अमेरिका से प्रत्यर्पण का सामना कर रहे हैं. 

बाइडेन का DALCA के साथ एकजुटता का संदेश 

राष्ट्रपति बाइडेन ने इस पहल के जरिए डिफर्ड एक्शन लीगल चाइल्डहुड अराइवल्स (DALCA) के साथ एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की. समारोह में शामिल हुए तीन युवा भारतीय अमेरिकियों ने कहा कि वे व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के साथ शामिल होकर बेहद खुश हैं. आमंत्रित युवाओं में से एक दीप पटेल ने कहा कि राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के साथ दीवाली उत्सव में शामिल होने के बाद हमें उम्मीद है कि प्रत्यर्पण का सामना कर रहे बच्चों की समस्या का समाधान साल के अंत तक निकल जाएगा. दीप पटेल के साथ ही प्ररीन म्हात्रे और अथुल्या राजकुमार इस उत्सव में शामिल हुईं.  म्हात्रे ने कहा कि यह हमारे दिल के बेहद करीब है. अथुल्या राजकुमार ने कहा कि यहां हमारी उपस्थिति से पता चलता है कि राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति को हमारी परवाह है और उन्होंने हमारे बारे में सुन रखा है. 


छोटी उम्र में पैरेंट्स की वीजा पर आए थे अमेरिका , अब प्रत्यर्पण का खतरा  

DALCA समूह में ऐसे बच्चे हैं जो छोटी उम्र में अपने माता-पिता के साथ अमेरिका आए और यहां रह रहे थे, लेकिन अब एडल्ट होने के बाद उन्हें अपने देश वापस लौटने का निर्देश दिया गया है. समस्या ये है कि अब ये युवा हो गए हैं और इस वजह से माता-पिता के वीजा पर अमेरिका में नहीं रह सकते. अमेरिका में फिलहाल ऐसे दो लाख इनमें अधिकतर भारतीय अमेरिकी हैं. व्हाइट हाउस में दिवाली उस्तव में आमंत्रित दीप पटेल इम्प्रूव द ड्रीम संगठन के संस्थापक हैं.यह संगठन उन बच्चों के लिए मुहिम चला रहा है, जो लंबे समय से वीजा धारकों के बच्चों के रूप में पले-बढ़ें हैं, लेकिन उम्र बढ़ने की वजह से प्रत्यर्पण का सामना कर रहे हैं. दिवाली समारोह में DALCA समूह के युवाओं को आमंत्रित कर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये संकेत दे दिया है कि उनकी भी इन बच्चों की समस्या पर नज़र है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget