एक्सप्लोरर

मोरबी पुल हादसे पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताई संवेदना, बोले- हमारा दिल भारत के साथ

Morbi Bridge Collapsed Update: मोरबी पुल हादसे में अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. आज पीएम मोदी भी घायलों और मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए मोरबी जाएंगे.

Morbi Bridge Collapsed: गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर एक केबल सस्पेंशन पुल ढह गया, जिस कारण अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि वह मुश्किल समय में भारत के साथ खड़े हैं. हादसे में घायल हुए 100 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है.

एक सदी से भी ज्यादा पुराने पुल को व्यापक मरम्मत और नवीनीकरण के बाद पांच दिन पहले आम लोगों के लिए फिर से खोला गया था. हालांकि, पुल पर अत्यधिक संख्या में लोगों के होने से पुल टूट गया और हादसे में अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. आज पीएम मोदी भी घायलों और मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए मोरबी जाएंगे.

'कठिन घड़ी में हम भारतीयों के साथ'
 
बाइडेन ने इस हादसे को लेकर कहा, "आज हमारा दिल भारत के साथ है. पूरा अमेरिका गुजरात के लोगों के शोक में उनके साथ है और उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने पुल टूटने के चलते अपने प्रियजनों को खो दिया. अमेरिका और भारत अपरिहार्य साझेदार हैं, हमारे नागरिकों के बीच गहरे संबंध हैं. इस कठिन घड़ी में हम भारतीयों के साथ खड़े रहेंगे और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे."

मृतक के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. वहीं, गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. 

ये भी पढ़ें: 

पीड़ितों का दर्द बांटने आज मोरबी जाएंगे PM मोदी, हादसे का जिक्र कर हुए थे भावुक, विपक्ष ने अस्पताल की रंगाई-पुताई पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget