एक्सप्लोरर

अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब चीन से और बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ ट्रेड डील के दूसरे दौर की बातचीत में उन्हें दिलचस्पी नहीं है. दोनों देशों के बीच जनवरी में ट्रेड डील के पहले दौर की बातचीत हुई थी.

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कल चीन के साथ "चरण 2" व्यापार वार्ता पर दरवाजा बंद कर दिया. उन्होंने कहा कि वह कोरोनो वायरस महामारी के कारण बीजिंग के साथ व्यापार के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं. ट्रंप ने कहा कि उन्हें चीन के साथ बातचीत करने में अब दिलचस्पी नहीं है.

सीबीएस न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अब ट्रेड डील के लिए चीन के साथ दूसरे दौर की बातचीत को खत्म समझा जाए. इसके जवाब में उन्होंने कहा, "चीन से बात करने में दिलचस्पी नहीं है." उन्होंने आगे कहा कि हमने जनवरी में ट्रेल डील के पहले चरण में एक बेहतरीन व्यापारिक सौदे पर हस्ताक्षर किए थे. लेकिन जैसे ही सौदा हुआ, उसकी स्याही भी नहीं सूखी होगी, उन्होंने हमे प्लेग दिया. ट्रंप ने कोरोना वायरस का जिक्र करते हुए कहा कि ये भी वुहान शहर से ही निकल कर आया है.

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने महीनों तक संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस के प्रसार के लिए चीन को दोषी ठहराया. उनका मानना था कि चीन ने इस वायरस के बारे में समय पर जानकारी नहीं दी और वो इस वायरस को फैलने से रोकने में विफल रहा.

कोरोना वायरस से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को हुआ भारी नुकसान

अमेरिका की अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस से भारी नुकसान हुआ है. इससे ट्रंप को नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में झटका लग सकता है. चीन और अमेरिका के बीच जनवरी में ट्रेड डील के पहले चरण की बातचीत में विनिर्मित वस्तुओं, ऊर्जा और सेवाओं की खरीद को बढ़ाने का वादा हुआ था. दोनों देशों के बीच 200 बिलियन डॉलर का व्यापारिक सौदा हुआ था. लेकिन कोरोना वायरस महामारी के बाद ट्रंप ने व्यापारिक सौदे पर अपने विचार बदल लिए.

अमेरिका ने हांगकांग के मुद्दे पर चीन को दिया बड़ा झटका

ट्रेड डील के लिए दूसरे चरण की बातचीत न करने के साथ-साथ अमेरिका ने हांगकांग के मुद्दे पर भी चीन को बड़ा झटका दिया. हांगकांग में लोगों का दमन किए जाने की वजह से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को एक कानून और कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके चीनी लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध का इतंजाम कर दिया है. नए कानून पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप ने कहा, ''मैंने एक कानून और आदेश पर साइन किया है जो हांगकांग के लोगों के खिलाफ दमन के लिए चीन को जवाबदेह ठहराता है.''

ट्रंप ने आगे कहा कि यह कानून मेरे प्रशासन को नए शक्तिशाली टूल्स देगा जिससे हांगकांग की स्वतंत्रता को खत्म कर रहे लोगों और संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. हम सभी ने देखा है कि उनकी स्वतंत्रता और अधिकार ले लिए गए हैं.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: 29 राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस के मुकाबले रिकवरी रेट ज्यादा: स्वास्थ्य मंत्रालय

मेघालय: 50 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा पास कर महिला बनी मिसाल, 30 साल पहले छोड़ी थी पढ़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर समंदर में मचा बवाल! अपने जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
फिर समंदर में मचा बवाल! अपने जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget