एक्सप्लोरर

भारत पर अमेरिका का पहले राउंड का 25 परसेंट टैरिफ आज से लागू, ट्रंप बोले- 'आने लगे अरबों डॉलर'

Trump Tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. वहीं, एक हफ्ते बाद ट्रंप ने एक बार फिर से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से घोषित रेसिप्रोकल टैरिफ गुरुवार (7 अगस्त, 2025) से लागू हो गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होने की खुशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करके जताई है.

पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “रेसिप्रोकल टैरिफ के लागू होने से अमेरिका में अरबों डॉलर आने लगे हैं.” उन्होंने कहा, “अभी आधी रात है!! अब अमेरिका में अरबों डॉलर के टैरिफ आ रहे हैं!” ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर अपनी सभी बातों को कैपिटल लैटर्स में लिखा. वहीं, इससे पहले की एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा था, “अमेरिका में उन देशों से बड़ी मात्रा में पैसा आएगा, जिन्होंने कई सालों से अमेरिका का फायदा उठाया है.” उन्होंने कहा, “अमेरिका की इस महानता को सिर्फ एक कट्टर वामपंथी अदालत ही रोक सकती है, जो हमारे देश को फेल होते हुए देखना चाहती है!”

ट्रंप ने पिछले हफ्ते करीब 70 देशों के लिए घोषित की थी टैरिफ दरें

पिछले हफ्ते राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करते हुए करीब 70 देशों के लिए टैरिफ दरों की घोषणा की थी. ट्रंप ने पिछले हफ्ते लाओस, म्यांमार और सीरिया जैसे कई देशों पर 10 प्रतिशत और उससे ज्यादा टैरिफ दरों की घोषणा की थी.

ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स के अनुमान के मुताबिक, इन टैरिफों के कारण अमेरिका की औसत टैरिफ दर 15.2 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की सबसे ऊंची दर होगी और पिछले साल की 2.3 प्रतिशत की दर के मुकाबले काफी अधिक होगी.

रूस से आयात और भारत में लगने वाले भारी टैरिफ को ट्रंप ने बताया था कारण

ट्रंप ने पिछले हफ्ते भारत से होने वाले आयातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि भारत के टैरिफ और व्यापारिक मुश्किलें काफी ज्यादा हैं. इसके अलावे, ट्रंप ने भारत की ओर से रूस से आयात होने वाले ऊर्जा और सैन्य उपकरणों की खरीद को बढ़े हुए टैरिफ के पीछे का कारण बताया है और इसके लिए उन्होंने भारत पर जुर्माने के तौर पर अतिरिक्त शुल्क की भी घोषणा की थी.

यह भी पढ़ेंः ट्रंप के टैरिफ एक्शन के बीच पुतिन का भारत दौरा कंफर्म, NSA अजीत डोभाल बोले- जल्द आएंगे रूसी राष्ट्रपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget