एक्सप्लोरर

ईरान के बचे न्यूक्लियर ठिकानों पर ट्रंप की नजर, मुज्तबा खामेनेई के बयान पर क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में एक-दो सैन्य और परमाणु ठिकाने अभी बाकी हैं. वहीं, मुज्तबा खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने कुछ दिन पहले अमेरिका और इजरायल पर जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (31 अक्तूबर 2026) को रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान में अभी भी कुछ ऐसे टारगेट बाकी है, जिस पर अमेरिकी सेना हमला कर सकती है. 

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने पहले ही ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को कमजोर कर दिया है. इसके अलावा एक या दो साइटों पर हमारी नजर है, जिसे खत्म करने के लिए महज 10 मिनट का टाइम लगेगा. उन्होंने खासतौर पर ईरान के नटान्ज न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास एक संदिग्ध अंडरग्राउंड न्यूक्लियर कैंप पिकैक्स माउंटेन का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका की नजर उस पर है.

मिडटर्म चुनाव के बाद अमेरिका फिर कर सकता है हमला

MS नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन 3 नवंबर के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के एक दिन बाद ईरान पर हमले फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है, जिससे संभावित रूप से दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव को देखने को मिल सकता है. ट्रंप की हलिया बयान ने सैन्य कार्रवाई की संभावित आशंका के बारे में अटकलें बढ़ा दी हैं, हालांकि उन्होंने कहा है कि अमेरिका संघर्ष को समाप्त करने के लिए राजनयिक प्रयास कर रहा है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है, हालांकि उन्होंने तेहरान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए. इससे पहले शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू करने पर कोई फैसला नहीं लिया है और अमेरिका राजनयिक समाधान के लिए रास्ते खुले हुए हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर का ऑर्डर

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने हाल ही में एक लिखित मैसेज के जरिए देश की सेना को आदेश दिया है. उन्होंने दुश्मन के किसी भी खतरे के लिए तत्काल और प्रभावशाली रूप से तैयार रहने का आदेश दिया है. उन्होंने अमेरिका और इजरायल से संबंधित किसी भी तरह के टारगेट की लिस्ट बनाने का निर्देश दिया है. इसके अलावा सेना को  गोला-बारूद और हथियारों का उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है.

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- 'दिसंबर से पहले समझौता करें'
गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- 'दिसंबर से पहले समझौता करें'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
'लड़कियों की पढ़ाई रोकी नहीं, सिर्फ टाली है', जाकिर नाइक के बयान पर मचा बवाल
'लड़कियों की पढ़ाई रोकी नहीं, सिर्फ टाली है', जाकिर नाइक के बयान पर मचा बवाल
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
Azam Khan Arrest Live: गजियाबाद कोर्ट पहुंचे आजम खान, थोड़ी देर में होगी सुनवाई; ED ने किया था गिरफ्तार
गजियाबाद कोर्ट पहुंचे आजम खान, थोड़ी देर में होगी सुनवाई; ED ने किया था गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में 100 शहरी निकायों के लिए मतदान शुरू, 3 नवंबर को आएंगे नतीजे
आंध्र प्रदेश में 100 शहरी निकायों के लिए मतदान शुरू, 3 नवंबर को आएंगे नतीजे
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
Mixer Grinder Cleaning Tips: क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
Embed widget