एक्सप्लोरर

पाकिस्तान दौरे पर जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, PAK मीडिया का बड़ा दावा, 19 साल बाद होगा ये कारनामा

Donald Trump Pakistan visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सितंबर में पाकिस्तान दौरे पर जा सकते हैं. अगर वे पाकिस्तान जाते हैं तो करीब 19 साल बाद एक बड़ा कारनामा होगा.

पाकिस्तान का चीन से काफी अच्छा संबंध रहा है और वह अब अमेरिका को भी साधने में लगा है. पाक आर्मी के चीफ आसिम मुनीर बीते दिनों अमेरिका दौरे पर गए थे. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी. अब खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान दौरे पर आएंगे. ताजा जानकारी के मुताबिक ट्रंप सितंबर में पाक का दौरा कर सकते हैं. इसको लेकर पाकिस्तान की लोकल मीडिया में कई खबरें चली हैं.

व्हाइट हाउस ने बीते दिनों सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का दमदार अंदाज में स्वागत किया था. मुनीर के अमेरिका दौरे के बाद दोनों ही देशों के संबंध मजबूत होने की खबर है. अब ट्रंप भी पाक का रुख कर रहे हैं. वे सितंबर में इस्लामाबाद आ सकते हैं. हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि उन्हें ट्रंप के दौरे को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है और व्हाइट हाउस ने भी अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

करीब 19 साल बाद होगा ये कारनामा

अगर ट्रंप सितंबर में पाकिस्तान दौरे पर जाते हैं तो 19 साल बाद बड़ा कारनामा होगा. पिछले लगभग दो दशकों में कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति पाकिस्तान दौरे पर नहीं गया था. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश मार्च 2006 में पाकिस्तान दौरे पर गए थे, लेकिन उनके बाद अभी तक कोई नहीं गया. बुश से पहले बिल क्लिंटन 2000 में पाक दौरे पर गए थे. हालांकि वे कुछ ही घंटे रुके थे.

भारत-पाकिस्तान तनाव पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इस दौरान भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तान में स्थित कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. भारत के ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. इसके जवाब में पाकिस्तान सेना ने भारतीय शहरों पर हमला करने की कोशिश की थी. हालांकि इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई थी. ट्रंप ने दावा किया था कि उनकी वजह से सीजफायर पर सहमति बनी थी.

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget