एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लॉस एंजिल्स की सड़कों पर उतार दी नेशनल गार्ड्स की फौज? जानें वजह

अमेरिका के कैलिफोर्निया में विवाद तब बढ़ गया जब यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (USICE) के अधिकारियों ने इमिग्रेशन से संबंधित कई हाई-प्रोफाइल लोगों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया.

US President Donald Trump: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (7 जून, 2025) को लॉस एंजिल्स में 2,000 नेशनल गार्ड्स की तैनाती कर दी. ट्रंप ने लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारियों और फेडरल इमिग्रेशन अधिकारियों के दूसरे दिन भी जारी झड़प के बीच 2,000 नेशनल गार्ड्स की तैनाती का आदेश दिया.

व्हाइट हाउस ने अपने एक बयान में कहा था कि लॉस एंजिल्स में मचे घमासान और झड़प को रोकने के लिए करीब 2000 नेशनल गार्ड के सैनिकों की 60 दिनों के लिए तैनाती की जाएगी. वहीं, अमेरिकी रक्षा सचिव (मंत्री) पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर चेतावनी दी, “अगर इसी तरह से हिंसा जारी रहती है तो इसके बाद मरीन सैनिकों को भी तैनात किया जाएगा.”

राष्ट्रपति ट्रंप के कदम पर कैलिफॉर्निया के गवर्नर ने की टिप्पणी

वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से उठाए गए कदमों की कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने आलोचना की है. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के निर्णय को जानबूझकर भड़काने वाला करार दिया है.

कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने एक्स पर एक पोस्ट में शेयर किया. इस पोस्ट में गैविन ने लिखा, “देश की फेडरल सरकार ने कैलिफोर्निया की नेशनल गार्ड्स को अपने अधिकार में ले लिया है और उनमें से करीब 2000 सैनिकों की तैनानी लॉस एंजिल्स में कर रहे हैं. हालांकि, यह कदम कैलिफोर्निया में कानून व्यवस्था में कमी को लेकर नहीं उठाया गया है, बल्कि यह परेशानी खड़ी करने के लिए की जा रही है.”

लॉस एंजिल्स में आखिर चल क्या रहा है?

दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में उस वक्त विवाद काफी बढ़ गया कि यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (USICE) के अधिकारियों ने इमिग्रेशन से संबंधित कई हाई-प्रोफाइल लोगों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. फेडरल अधिकारियों की कार्रवाई के बाद लोगों ने शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए. इसके बाद प्रदर्शनकारियों के साथ प्रशासन के बीच झड़पें होने लगी और शहरों में चारों तरह गिरफ्तारियां शुरू हो गई.

हथियारों के साथ कार्रवाई करने से गुस्साए प्रदर्शनकारी

वहीं, शुक्रवार (6 जून, 2025) को कुछ हथियारबंद और मास्क लगाए ICE के एजेंटों ने लॉस एंजिल्स में कई भागों में छापेमारी की कार्रवाई की. ICE की ओर से इस तरह की कार्रवाई के बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने भारी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इससे गुस्साई भीड़ और अधिकारियों के बीच कई घंटों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget