एक्सप्लोरर

US के बाद अब लैटिन अमेरिका में भी दिखा चाइनीज जासूसी गुब्बारा, दोनों देशों के बीच और बढ़ी तनातनी

Spy Balloon in Latin America: स्पाई बैलून (Spy Balloon) को लेकर अमेरिकी उत्तरी कमान नासा के साथ समन्वय कर रही है. पेंटागन (Pentagon) ने कहा कि मौजूदा समय में इससे कोई खतरा नहीं है.

Chinese Spy Balloon Over Latin America: चाइनीज बैलून को लेकर सस्पेंस बढ़ने के साथ ही विवाद और गहराता जा रहा है. इस बीच अब यूएस के बाद लैटिन अमेरिका (Latin America) में भी चाइनीज स्पाई बैलून दिखाई दिया है. शुक्रवार (3 फरवरी) शाम को पेंटागन की ओर से इस संबंध में बयान जारी कर जानकारी दी गई है. पेंटागन (Pentagon) का कहना है कि एक और चीनी जासूसी गुब्बारा (Spy Balloon) लैटिन अमेरिका के ऊपर उड़ रहा है. हम मानते हैं कि ये चीन का दूसरा जासूसी गुब्बारा हो सकता है.

चीन ने पहले सफाई देते हुए कहा था कि ये सिविल बैलून है और मौसम अनुसंधान कार्य के लिए है. वहीं, पेंटागन ने चीनी सरकार के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था और साफ तौर से कहा कि इस बैलून का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा है.

अब लैटिन अमेरिका में दिखा जासूसी गुब्बारा

पेंटागन ने शुक्रवार शाम को कहा कि एक और चीनी जासूसी गुब्बारे को लैटिन अमेरिका के ऊपर उड़ते हुए देखा गया. पेंटागन के प्रवक्ता पैट राइडर ने सीएनएन को दिए एक बयान में कहा, "हम एक गुब्बारे के लैटिन अमेरिका से गुजरने की रिपोर्ट देख रहे हैं. अब हम आकलन कर रहे हैं कि ये दूसरा चीनी स्पाई बैलून है.'' पहले अमेरिका के न्यूक्लियर साइट के ऊपर स्पाई बैलून दिखा था. 

चाइनीज स्पाई बैलून पर कड़ी नजर

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि लैटिन अमेरिका में गुब्बारा कहां था. एक रक्षा अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी उत्तरी कमान नासा के साथ समन्वय कर रही है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि अगर अमेरिका के ऊपर तैर रहे गुब्बारे को मार गिराया जाए तो मलबे से क्या नुकसान हो सकता है. अधिकारियों ने कहा कि वे अभी भी संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे पर नज़र रख रहे हैं.

ब्ल्किंन ने रद्द की चीन की यात्रा

पेंटागन ने कहा कि यह वर्तमान में कोई खतरा पैदा नहीं कर रहा है और इसके अगले कुछ दिनों तक अमेरिका में बने रहने की उम्मीद है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस घटना को लेकर चीन की अपनी यात्रा स्थगित कर दी. ब्लिंकन ने चाइनीज स्पाई बैलून को कहा कि ये हमारी संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस मसले को हल करने के लिए संचार की लाइनें खुली रहेंगी. 

व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को मंगलवार (31 जनवरी) को पहली बार गुब्बारे के बारे में जानकारी दी गई थी और वो राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से लगातार अपडेट ले रहे हैं. सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर के प्रवक्ता के अनुसार, सदन और सीनेट की खुफिया समितियों के शीर्ष नेताओं को अगले हफ्ते चीनी जासूसी गुब्बारे के बारे में जानकारी दी जाएगी.

स्पाई बैलून पर चीन की सफाई 

वहीं, चीन (China) ने अमेरिका के दावे को खारिज करते इसे सिविल बैलून बताया है. चीन का कहना है कि ये अमेरिका के हवाई क्षेत्र में भटककर चला गया है. अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाला बैलून मौसम अनुसंधान कार्य के लिए है. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, "हमने कभी भी किसी संप्रभु देश के क्षेत्र या हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया है. अमेरिका ने चीन को बदनाम करने के लिए इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है. चीनी पक्ष इसका कड़ा विरोध करता है."

ये भी पढ़ें:

Spy Balloon: अमेरिका की जासूसी कर रहा है चीन? चाइनीज बैलून ने बढ़ाई टेंशन, विदेश मंत्री ब्लिंकन ने रद्द किया बीजिंग दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget