एक्सप्लोरर

अमेरिका में उड़ते-उड़ते बीच हवा में टूट कर हडसन नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, आया दिल दहला देने वाला वीडियो

न्यूयॉर्क में हडसन नदी में एक टूरिस्ट हेलीकॉप्टर के गिरने से छह लोगों की मौत हो गई. हादसे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है.

US Helicopter Crash Viral Video: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन में गुरुवार (10 अप्रैल) को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. अचानक उड़ते-उड़ते एक टूरिस्ट हेलीकॉप्टर हडसन नदी में गिर गया. इस भयानक हादसे में तीन बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना लोअर मैनहट्टन और जर्सी सिटी के बीच वेस्ट साइड हाईवे और स्प्रिंग स्ट्रीट के पास घटी. जैसे ही हादसे की सूचना मिली, आपातकालीन टीमें बचाव अभियान में जुट गईं.

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पुष्टि की कि हेलीकॉप्टर पूरी तरह पानी में डूब चुका है. NTSB व FAA मिलकर हादसे की जांच कर रहे हैं. न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने पुष्टि की कि हादसे में मारे गए छह लोगों में स्पेन के एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं. हादसे के समय आसमान में बादल छाए हुए थे. लगभग 10 से 15 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी.

प्रोपेलर अलग होकर पानी में गिरा- चश्मदीद
घटना के संबंध में ब्रूस वॉल नाम के आदमी ने जानकारी दी कि मैंने हेलीकॉप्टर को हवा में टूटते देखा था. प्रोपेलर हेलीकॉप्टर से अलग होकर घूम रहा था. एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि मैंने अपने घर की खिड़की से देखा कि एक तेज आवाज के बाद हेलीकॉप्टर नदी में टुकड़ों में जा गिरा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी साफ दिख रहा है कि कैसे हेलीकॉप्टर गिरते वक्त पूरी तरह से कंट्रोल से बाहर जा चुका था. प्रोपेलर अलग होकर पानी में गिर रहा था. इसके कुछ ही सेकंड में हेलीकॉप्टर पूरी तरह से पानी में समा गया.


FAA और NTSB संयुक्त जांच में जुटे
संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने बताया कि वह राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के साथ मिलकर हादसे की जांच कर रहा है. हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स, फ्लाइट रिकॉर्डिंग डाटा और मलबे का विश्लेषण किया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि हादसे के पीछे क्या वजह रही होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget