एक्सप्लोरर

US Midterm Elections: अमेरिका में बाइडेन की एक और बड़ी जीत, चुनाव नतीजों के बाद सीनेट पर डेमोक्रेट्स का कब्जा

Democrats to Keep Control of Senate: 100 सदस्यों वाले अमेरिकी उच्च सदन सीनेट में 50 सीटें अब डेमोक्रेट्स के पास हो गई हैं जबकि रिपब्लिकंस के पास 49 सीटें हैं. एक सीट पर परिणाम घोषित होना बाकी है.

US Midterm Elections 2022 Results: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों के चलते डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने रिपब्लिकंस (Republicans) के मुकाबले मामूली बढ़त हासिल करते हुए सीनेट (Senate) में बहुमत प्राप्त कर लिया है. सीनेट की 100 सीटों में से अब 50 सीटें डेमोक्रेट्स के पास हैं जबकि 49 सीटें रिपब्लिकंस के खाते में हैं. इसी के साथ अगले दो सालों के लिए सीनेट पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण बरकार हो गया है और रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं.

डेमोक्रेट्स ने नेवादा और एरिजोना में कड़े मुकाबले में जीत हासिल की है, उसके बाद उसे सीनेट में बहुमत हासिल हो पाया. डेमोक्रेट्स को बहुमत नियंत्रण बनाए रखने के लिए सिर्फ एक और सीट जीतने की जरूरत है. वहीं, रिपब्लिकन पार्टी बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच रही है. 

इस सीट का परिणाम आना बाकी

जॉर्जिया का चुनावी परिणाम घोषित किया जाना बाकी है. दरअसल, जिन सीटों पर कोई भी उम्मीदवार 50 फीसदी वोट हासिल नहीं कर पाया है, वहां 6 दिसंबर को फिर से मुकाबला होगा. नेवादा में भी किसी उम्मीदवार को अकेले 50 फीसदी वोट नहीं मिले हैं लेकिन डेमोक्रेट कोर्टेज मस्टो ने 48.8 फीसदी वोटों के साथ जीत दर्ज की है. 

जॉर्जिया के चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी के राफेल वार्नोक 49.4 फीसदी वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. अगर 6 दिसंबर को वह रिपब्लिकन नेता हर्शल वॉकर को हरा देते हैं तो डेमोक्रिटिक पार्टी के पास 51 सीटें हो जाएंगी. 

सीनेट नियंत्रण को लेकर राष्ट्रपति बाइडेन क्या बोले?

सीनेट पर डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण बरकार रहने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कंबोडिया में कहा, ''मुझे पता है कि मैं मजबूती आ रहा हूं. मुझे अच्छा लग रहा है और मैं अगले कुछ एक साल के लिए आगे देख रहा हूं.''

रिपब्लिकन पार्टी मानकर चल रही थी कि नेवादा में सीनेटर कैथरीन कोर्टेज मस्टो की हार होगी लेकिन वह जीत गईं, जिसने डेमोक्रेट के बहुमत बरकार रखने पर मुहर लगा दी. मस्टो ने एडम लक्साल्ट को बहुत कम अंतर से हराया. मस्टो को 487, 829 वोट मिले तो लक्साल्ट को 281,273 मत हासिल हुए. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लक्साल्ट को अपना समर्थन दिया था. 

प्रतिनिधि सभा में ट्रंप की पार्टी आगे

एरिजोना में पूर्व अंतरिक्ष यात्री और डेमोक्रेट मार्क केली ने रिपब्लिकन उम्मीदवार ब्लेक मास्टर्स को मात दी है. केली ने 51.8 फीसदी यानी 1,186,646 मत हासिल हुए हैं जबकि  46.1 फीसदी के साथ मास्टर्स ने 1,055,566 वोट प्राप्त किए हैं. 

प्रतिनिधि सभा पर किसका नियंत्रण रहेगा, इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. यहां रिपब्लिकन को मामूल बढ़त हासिल है. प्रतिनिधी सभा में बहुमत के लिए 218 सदस्य होना जरूरी है. वर्तमान में इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के 204 और रिपब्लिकन के 211 सदस्य हैं.  

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन को 40 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता भेजेगा अमेरिका! क्या नहीं चाहता रूस से खत्म हो युद्ध?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget