एक्सप्लोरर

हबीबी, ब्लू, अलास्का, US मिडटर्म चुनाव के बाद Google पर क्या-क्या हुआ ट्रेंड?

अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनावों के बाद गूगल पर 'अलास्का सीनेट रेस' और 'हबीबी का मतलब' ट्रेंड हुआ. जानें अब्दुल अल-सैयद के भाषण और चुनावी नतीजों की पूरी कहानी.

अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के नतीजे सामने आए, जिसमें ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन की करारी हार हुई है. इस चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. इस बीच गूगल सर्च पर मिडटर्म इलेक्शन का दबदबा रहा. गूगल ट्रेंड्स के डेटा के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अलास्का सीनेट रेस सबसे ज्यादा सर्च की गई. इसके बाद टेक्सास आखिरी बार कब ब्लू था सबसे ज्यादा सर्च किया गया. यहां ब्लू शब्द का मतलब डेमोक्रेटिक पार्टी से है.

अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन के गूगल सर्च के टॉप 10 की लिस्ट में ब्लू वेव 2026 और हबीबी का मतलब भी शामिल थे. मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जोरदार वापसी देखने को मिली. ऐसा अनुमान है कि वे कांग्रेस के दोनों सदनों पर कंट्रोल हासिल कर लेंगे. डेमोक्रेट्स ने कई चौंकाने वाली जीत दर्ज कीं, जिनमें पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन गढ़ माने जाने वाले इलाके भी शामिल हैं.

अमेरिका में चुनावी नतीजों का इंतजार

अमेरिका के मिसिसिपी में डेमोक्रेट स्कॉट कोलोम और रिपब्लिकन सिंडी हाइड-स्मिथ के बीच सीनेट की कड़ा मुकाबला चल रहा है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिसिसिपी ने पिछले 40 से अधिक वर्षों में सीनेट के लिए किसी डेमोक्रेट को नहीं चुना है. अलास्का में भी सीनेट की दौड़ का नतीजा अभी तय नहीं हुआ है. AFP की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को भी मिसिसिपी और अलास्का में सीनेट की सीटों पर मुकाबला फंसा हुआ था.

मिसिसिपी में मुकाबला बेहद कड़ा है, जबकि अलास्का में धांधली के आरोप लगे हैं. यह स्थिति तब है जब पूरे देश में डेमोक्रेट्स ने शानदार जीत हासिल की है. सीनेट में डेमोक्रेट्स जल्द ही दक्षिण कैरोलिना, टेक्सास और कंसास जैसे लंबे समय से रिपब्लिकन गढ़ रहे इलाकों का प्रतिनिधित्व करेंगे.

अमेरिका में सबसे ज्याद सर्च शब्द

अमेरिका में 4 नवंबर को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई 10 चीजों में अलास्का सीनेट रेस,ब्रैंडन गिल,ब्लू, ब्लू वेव 2026, मिसिसिपी इलेक्शन रिजल्ट, 2026 अमेरिकी इलेक्शन रिजल्ट,  हबीबी का मतलब, हिनोजोसा और लॉरेन बोबर्ट, बनाम रियल मैड्रिड. पिछले 24 घंटों में गूगल पर अलास्का सीनेट रेस और टेक्सास आखिरी बार कब ब्लू था जैसे शब्द को 10 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया. दूसरी तरफ अमेरिकी चुनाव में हबीबी शब्द को भी खूब सर्च किया गया. हालांकि, ये थोड़ा अजीब लग सकता है क्योंकि हबीबी एक अरबी शब्द है.

मिशिगन में अब्दुल अल-सैयद बुधवार को अमेरिकी सीनेट के पहले मुस्लिम सदस्य चुने गए. अपनी जीत के भाषण में अल-सैयद ने मजाक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को हबीबी कहकर संबोधित किया, जो अरबी भाषा में प्यार जताने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है.

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Explained: कांग्रेस के दोनों सदनों में जीत के बाद क्या डेमोक्रेट्स ट्रंप को ईरान युद्ध रोकने पर मजबूर कर पाएंगे?
Explained: कांग्रेस के दोनों सदनों में जीत के बाद क्या डेमोक्रेट्स ट्रंप को ईरान युद्ध रोकने पर मजबूर कर पाएंगे?
Explained: क्या वेंस, रूबियो और कुश्नर के लिए मुसीबत बनेगी मिडटर्म में हार? ट्रंप के उत्तराधिकार पर संकट
क्या वेंस, रूबियो और कुश्नर के लिए मुसीबत बनेगी मिडटर्म में हार? ट्रंप के उत्तराधिकार पर संकट
US Election Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, जानें किसे मिली धमाकेदार जीत?
Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, जानें किसे मिली धमाकेदार जीत?
US Midterm Election Result Highlights: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
Highlights: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Spider Removal Tips: बार-बार बन जाते हैं मकड़ी के जाले? तुरंत अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
बार-बार बन जाते हैं मकड़ी के जाले? तुरंत अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
Embed widget