एक्सप्लोरर

US Murder: पत्नी की हत्या कर तीन अलग-अलग सूटकेस में रखा शव, हैंडबैग में मिला महिला का सिर, शख्स गिरफ्तार

Man Chopped Her Wife Body Arrested: अमेरिका में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने हत्या करने के बाद पत्नी के शव के कई टुकड़े कर सूटकेस में फेंक दिया था.

US Murder Case संयुक्त राज्य अमेरिका में एक 78 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक ने अपनी पत्नी के शव को टुकड़े-टुकड़े कर तीन अलग अलग सूटकेस में छुपा रखा था. जिसे पुलिस ने हाल ही में बरामद किया है. 

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विलियम लोव जूनियर के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति पर बुधवार को उसकी 80 वर्षीय पत्नी आयडिल बारबोसा फोंटेस की मौत के मामले में प्रथम श्रेणी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. घटना फ्लोरिडा की बताई जा रही है. इस घटना को लेकर पुलिस विभाग का कहना है कि बीते 21 जुलाई को किसी ने 911 पर कॉल करके इस घटना की सुचना दी. सूचना देने वाले शख्स ने पुलिस को सदिग्ध दिख रहे तीन सूटकेस के बारे में बताया. 

पुलिस को मिले तीन सूटकेस 

शख्स की सूचना के बाद जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्हें तीन सूटकेस मिले, जिनमें से एक के बाहर मानव अवशेष लटके हुए थे. पुलिस ने कहा कि सूटकेस में शव को काटकर जिस तरह से भरा गया था, वह बेहद ही भयावह था. पुलिस ने बताया कि उन सूटकेस पर "बारबोसा" नाम के साथ एयरपोर्ट बारकोड स्टीकर LATAM एयरलाइंस का लेबल लगा हुआ था. 

हैंडबैग में मिला महिला का सिर 

मौके पर अधिकारियों को एक कैजुअल हैंडबैग भी मिला, जिसके हैंडल को सुतली से बांधा गया था और एक आदमी की बेल्ट से लपेटा गया था.  एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बैग के अंदर एक महिला का सिर था जिस पर गोली लगने का घाव था. 

घर में मिले खून के छींटे 

जांच के बाद पुलिस सोमवार को विलियम लोवे के घर पर तलाशी लेने पहुंची. जहां कथित तौर पर पुलिस को लिविंग रूम, डाइनिंग रूम और बाथरूम सहित पूरे घर में खून के छींटे मिले.  एबीसी न्यूज के अनुसार, आरोपी के स्टोर रूम से तमाम वो हथियार बरामद हुए, जिससे उस शख्स ने अपनी पत्नी के शरीर को टुकड़े-टुकड़े किया था. 

मेडिकल परीक्षक ने बताया कि महिला की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई है. सबसे पहले उसके सिर में गोली मारी गई है. हालांकि पुलिस ने अभी तक यह अभी खुलासा नहीं किया है कि इस शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या किस वजह से की है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Election: पाकिस्तान में अगले साल होंगे चुनाव, कहीं इमरान के चलते तो नहीं बढ़ी तारीख?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget