एक्सप्लोरर

Los Angeles Firing: लॉस एंजेलिस में ग्रोसरी स्टोर के बाहर फायरिंग, एक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

US Los Angeles: लॉस एंजेलिस में फायरिंग के बाद तीन लोगों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. एक 45 साल के व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई.

US Los Angeles Gun Firing: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ग्रोसरी स्टोर के बाहर शनिवार (1 अप्रैल) की दोपहर को गोलीबारी की घटना हुई. गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार गोलीबारी दोपहर लगभग 3:45 बजे हुई. 

लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग के प्रवक्ता की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी लॉस एंजेलिस में स्थित सैन फर्नांडो घाटी वेस्ट हिल्स में हुई. लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मार्गरेट स्टीवर्ट के अनुसार 45 साल के एक आदमी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी.

गोलीबारी में घायल लोग हॉस्पिटल में भर्ती
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक 35 साल कि महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक 35 साल कि महिला और 45 साल के व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं गोलीबारी के घटना के बाद संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया गया. हालांकि, पुलिस अधिकारी जे शावेज का कहना है कि ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि घटना के पहले हुआ क्या था.

हाल के दिनों में अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही है. अमेरिका में इसी हफ्ते सोमवार (27 मार्च) को नैशविल में एक प्राइवेट स्कूल में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना में कुल 6 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसमें तीन बच्चे और तीन वयस्क शामिल थे. हालांकि गोलीबारी में शूटर को बाद में मार दिया गया था. पुलिस के जानकारी के अनुसार शूटर एक ट्रांसजेंडर था, जो स्कूल का पूर्व छात्र भी रह चुका था. 

अमेरिका में साल 2023 में हुए 10 हमले
न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 2023 के शुरुआती महीनों में सामुहिक गोलीबारी में कोई राहत नहीं मिली है. अमेरिका में इस साल तीन महीनों के भीतर 10 गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है. इस घटना में कुल 59 लोगों की मौत हुई.

ये हमले आमतौर पर सार्वजनिक स्थानों पर ही होते है. अमेरिका में बढ़ते गन कल्चर का नतीजा है कि आए दिन ऐसे जानलेवा हमले होते रहते है. सरकार इसको रोकने के लिए बंदूक खरीदने की प्रक्रिया में भी कड़े नियम लाने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें:

US Gun Shooting: टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी, एक की मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget